11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

इस सीट पर बहनोई के खिलाफ साले ने ठोंकी ताल, लड़ेंगे चुनाव

शकील नूरी ने अपने बहनोई रियाज अहमद पर विकास न कराने का आरोप लगाया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mukesh Kumar

Nov 04, 2016

Shakeel Noori

Shakeel Noori

पीलीभीत।
शहर विधानसभा सीट से विधायक व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद के खिलाफ उन्हीं के सगे ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को मीडिया वार्ता में रियाज अहमद के साले शकील नूरी ने बताया कि वो कांग्रेस से शहर विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं। अगर टिकट मिला तो वो अपने बहनोई के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। यही नहीं शकील ने अपने बहनोई रियाज अहमद पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप भी लगाए।


बहनोई पर लगाए आरोप

शकील नूरी ने कहा कि हाजी रियाज अहमद के रहते पीलीभीत का विकास नहींं हुआ। यहीं कारण रहा कि उन्होंने रियाज अहमद का साथ छोड़ा। उन्होंने कहा कि वो समाजवादी पार्टी के सदस्य भी रहे और 2002 में उन्हें टिकट मिल रहा था लेकिन उन्होंने अपने बहनोई रियाज अहमद दे दिया। लेकिन अब तक उन्होंने क्षेत्र का विकास नहीं कराया है। इसलिए इस बार वो खुद चुनाव मैदान में उतरेंगे।


शकील ने ली थी विधायक निधि

वहीं विधायक रियाज अहमद से ली गयी विधायक निधि पर शकील ने कहा कि वो तो सभी लेते हैं किसी भी पार्टी का हो। ऐसे ही मैंने विधायक निधि से राशि ली थी। बता दें कि पिछले विधानसभा में शकील नूरी ने अपने संस्थान बिस्मिल्लाह कॉलेज के नाम पर लाखों रूपये की विधायक निधि हाजी रियाज से ली थी।






ये भी पढ़ें

image