19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीलीभीत
देखिये यहॉ मुलायम-अखिलेश को पछाड़ योगी की पुलिस साइकिल पर
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Pilibhit / Videos / देखिये यहॉ मुलायम-अखिलेश को पछाड़ योगी की पुलिस साइकिल पर

देखिये यहॉ मुलायम-अखिलेश को पछाड़ योगी की पुलिस साइकिल पर

जो मुलायम-अखिलेश-शिवपाल नहीं कर पाये वो योगी ने कर दिखाया, यूपी पुलिस साइकिल से भी करेगी गश्त और चैकिंग, सरकार की इस नई पहल से पुलिस को नहीं मिलेगा कोई बहाना
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

suchita mishra

•

Updated: 15 Oct 2018, 7:46 PM IST

पीलीभीत। यूपी पुलिस के सिपाही और दरोगा जब आपको साइकिल पर सवार दिखेगें तो कुछ ऐसा लगेगा कि जैसे आज सूरज कहॉ से निकला हैं। लेकिन यह सच है कि योगी सरकार में तो साइकिल पर भी दिखेगें। जो काम मुलायम और अखिलेश ने साइकिल पर बैठकर किया उसपर अब योगी बैठ गये है। जिसका ताजा वीडियो हम आपको पीलीभीत से दिखा रहे है।

जब पुलिस ने की साइकिल से गश्त
समाजवादी पार्टी ने तो जनता व अपने नेताओं को ही साइकिल पर बैठने की नसीहत दी थी लेकिन योगी सरकार ने तो यूपी पुलिस को ही उसपर बैठा दिया है। पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र में भी आज कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला जब योगी की साइकिल पर पुलिस की वर्दी में जवान गश्त करते नजर आये। कंधे पर राइफल या बेल्ट में रिवाल्वर लगाये इन जवानों को देखकर कोई नहीं कह सकता था कि यह पुलिस है। यह नज़ारा देख जनता भी अब पुलिस की वाहवाही कर रही है, अगर पुलिस अब साइकिल से गश्त करेगी तो वो कोई रास्ते का बहाना नहीं बना पायेगें। इसकी यह भी वजह मानी जा रही है कि मुख्यमंत्री योगी ने साइकिल से गश्त इसलिए भी शुरू करायी कि कोई पुलिसकर्मी मार्ग ना रास्ता ना होने का बहाना बनाकर गश्त ना करें। जो भी हो यूपी पुलिस और योगी सरकार की यह एक अच्छी पहल है।