
यूं तो राजनीति में कोई भी दल खुद को किसी दूसरे दल से ताकत में कम नहीं समझते हैं। लेकिन जब हम राजनीतिक पार्टियों के पास सदस्यों की बात करते है तो किसी के पास क्लियर डाटा नहीं हैं। इस समय विश्व में किस पार्टी के पास कितने सदस्य हैं इसको लेकर World of statistics ने ताजा रिपोर्ट जारी किया है। इस रिपोर्ट में दुनिया के 10 सबसे बड़ी पार्टियों के बारे में बताया गया है।
टॉप 10 में भारत की 4 पार्टियां
आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि World of statistics की तरफ से जारी रिपोर्ट में दुनिया की 10 सबसे बड़ी पार्टियों में से 4 हमारे देश भारत से है। और इनमें से तीन पार्टियां किसी न किसी राज्य में सरकार चला रही हैं।
कौन सी हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी पार्टियां
World of statistics के रिपोर्ट के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। इसके पास फिलहाल 180 मिलियन से ज्यादा सदस्य हैं। दूसरे नंबर पर चीन की चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी है इसके पास 98.04 मिलियन सदस्य हैं। तीसरे नंबर पर भारत की कांग्रेस पार्टी है, इसके पास पूरे देश में करीब 50 मिलियन सदस्य हैं। चौथे नंबर पर अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी है, इसके पास कुल 47.13 मिलियन सदस्य हैं।
वहीं, इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर अमेरिका की ही रिपब्लिकन पार्टी है उसके पास कुल 36.01 मिलियन सदस्य हैं। छठवें नंबर पर फिर से भारत की AIADMK है उसके पास कुल 16 मिलियन सदस्य है। सातवें नंबर पर तुर्की की AK पार्टी है, उसके पास कुल 11.24 मिलियन सदस्य हैं। आठवें पायदान पर इथियोपिया की Prosperity Party है इसके पास कुल 11 मिलियन सदस्य है।
वहीं, 10.05 मिलियन सदस्यों के साथ भारत की आम आदमी पार्टी 9वें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में सबसे आखिरी पायदान पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक के ए इंसाफ है इसके पास कुल 10 मिलियन सदस्य हैं।
भारत की 4 में से तीन पार्टियां किसी न किसी राज्य में सरकार
अगर हम भारत की बात करे तो भारत के साथ ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की 15 राज्यों में सरकार है। इनमें 11 में वह पूर्ण बहुमत के साथ है, वहीं, 4 सरकारों में वह सहयोगी है। वहीं दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस इस समय देश के 4 राज्यों में अपने दम पर सरकार चला रही है। वहीं, 3 राज्यों में वह सहयोगी की भूमिका में है। इसके अलावा छठवें नंबर पर काबिज AIADMK फिलहाल किसी भी राज्य में सरकार नहीं चला रही है। वहीं 9 वें नंबर की पार्टी आप इस समय देश के 2 राज्य दिल्ली (केंद्र शासित) और पंजाब में अपने दम पर सरकार चला रही है।
ये भी पढ़ें: मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को SC से राहत, BJP के लिए झटका क्यों? कोर्ट का फैसला कांग्रेस के लिए संजीवनी
Published on:
06 Aug 2023 08:48 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
