
Punjab CM Mann comes under fire for his call to broadcast Gurbani on various channels
नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जहां पराली को जिम्मेदार मानते हैं वहीं आप के सांसद भगवंत मान ने इस मुद्दे पर उन्हें को आंख दिखा रहे हैं। आप सांसद भगवंत मान का कहना है कि अगर पराली वाली फसलें बोने को कहेंगे तो पराली तो जलेगी ही।
इसके पीछे उनका तर्क है कि केंद्र व राज्य सरकारें किसानों को पराली वाली फसलें बोने को कहते हैं। पंजाब की धरती उतनी उपजाऊ है कि हम बाजरा बो लेंगे, मक्का बो लेंगे, सूरजमुखी बो लेंगे, हम दालें बो लेंगे, लेकिन हम उसको बेचेंगे कहां? उनकी एमएसपी नहीं है।
इस मामले में सांसद भगवंत मान का सुझाव है कि मक्की होती है, वो एक-एकड़ में जितने कीमत की होती है जितने कीमत की धान होती है। उसकी जो कीमत है उसका जो गैप है उसका मुआवजा किसान को दे दो। हम वो फसने बोने लगेंगे। फिर पराली नहीं जलेगी। उन्होंने कहा कि इस समस्या के हल के लिए किसान को मशीनें दे दो जो पराली को खत्म कर दे।
उन्होंने कहा कि संगरूर मेरा संसदीय क्षेत्र है। वहां बड़े गर्व से कहा जाता है कि संगरूर धान में नंबर वन आया और 10 दिन बाद कह रहे हैं कि पराली जलाने में नंबर वन है। संगरूर पराली तो जलाएगा। एसी कमरे में बैठकर हरे पेन से ऑर्डर देने से काम नहीं होगा। खेतों में चलो तब काम होगा।
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी सरकार को कोसते रहते हैं। अब उनकी पार्टी के सांसद भगवंत मान ही पराली के समर्थन में उतर आए हैं।
Updated on:
21 Nov 2019 04:38 pm
Published on:
21 Nov 2019 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
