3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब के नेता ने केजरीवाल से मिलने से किया इंकार

कहा, पंजाब पर जो बात करनी है पंजाब आ कर करें विधायक संधु ने अब खुली चिठ्ठी लिख कर केजरीवाल पर किया हमला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Kumar

•

Updated: 17 Mar 2018, 4:31 PM IST

News

कुमार कुंदन

अरविंद केजरीवाल की ओर से पंजाब के पूर्व मंत्री और अकाली दल नेता विक्रमजीत सिंह मजीठिया से लिखित माफी मांगने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। यहां तक कि पंजाब विधानसभा में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खैरा ने उनसे दिल्ली आ कर मिलने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने कह दिया है कि इस बारे में जो भी बात हो वह पंजाब में ही होनी चाहिए। खैरा राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। इसी तरह पार्टी विधायक कंवर संधु ने दो पन्नों का पत्र जारी कर केजरीवाल के इस फैसले पर करारी चोट की है। इस दौरान शनिवार को पंजाब से पार्टी के तीन विधायकों ने केजरीवाल से मुलाकात जरूर की है, लेकिन इस बारे में कुछ भी बात नहीं की है।

खैरा के बगावती तेवर

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीश सिसोदिया ने पार्टी के सभी विधायकों को मैसेज भेजकर रविवार को दिल्ली में बैठक के लिए हाजिर होने को कहा है। इसके मैसेज के तुरंद बाद पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिया। उन्होंने दिल्ली में रविवार 18 मार्च को विधायकों के साथ होने वाली बैठक में आने से इन्कार कर दिया। साथ ही ट्वीट करके इस बात की जानकारी भी दी है। खैरा ने लिखा है कि पंजाब के मसले पर होने वाली किसी भी तरह की बैठक पंजाब में होनी चाहिए ना कि दिल्ली में। पंजाब में दिल्ली से जो कोई भी इस मामले पर बात करने के लिए आता है उसका पंजाब में स्वागत है।

विधायक ने लिखी खुली चिठ्ठी

पंजाब के खरर विधानसभा क्षेत्र से आप विधायक और कंवर संधु ने एक खुला पत्र लिखा है। दो पन्नों की चिठ्ठी में उन्होंने केजरीवाल के माफीनामे पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और इसे गैरजरुरी कदम बताया है। पत्र में संधु ने लिखा है, ‘जैसे ही मेरे पास माफीनामे की खबर आई पहले मुझे यकीन नहीं हुआ। बाद में जब पता चला तो काफी अफसोस हुआ। ...भष्ट्राचार के खिलाफ मेरी मुहिम को चोट पहुंची है। भष्ट्राचार के खिलाफ मेरी जंग जारी रहेगी।’

विधायकों ने मुलाकात के बाद चुप्पी साधी

आप के पंजाब के तीन विधायकों ने शनिवार को अरविंद केजरीवाल से उनके घर पर मुलाकात की। इस मुलाकात में केजरीवाल और सिसोदिया के साथ तलवंडी साबो से विधायक बलजिंदर कौर, कोटकपुरा से विधायक कुलतार सिंह और रुपनगर से विधायक अमरजीत सिंह शामिल थे। लगभग 45 मिनट तक तीनों विधायक केजरीवाल के घर के अंदर थे। मुलाकात खत्म होने के बाद बिना किसी बातचीत के तीनों विधायक केजरीवाल के घर से निकल गए।