31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आप’ की अलका लांबा का बयान, ‘मनहूस के देश में आते ही गई दो जवानों की जान’

अलका लांबा ने पीएम मोदी के विदेशी दौरे को लेकर निशाना साधा है। पीएम मोदी शनिवार की रात को ही तीन दिनों की विदेश यात्रा से भारत पहुंचे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 3 Jun 2018, 2:39 PM IST

alka lamba attack on pm modi

Alka Lamba Attack on Modi

नई दिल्ली। एक तरफ जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकी और पाकिस्तानी रेंजर्स से लोहा लेते हुए हमारे जवान शहीद हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी शहादत को दिल्ली में बैठे नेता राजनीति का जरिया बना रहे हैं। दरअसल, रविवार को अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ के 2 शहीद हो गए। उनकी शहादत को लेकर आप विधायक अलका लांबा ने ट्वीट किया है और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। अलका लांबा ने जवानों की शहादत को राजनीति का जरिया बनाया है।

जवानों की शहादत को बनाया राजनीति का जरिया
उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘चौकीदार देश पर एक अभिशाप बन कर आया है, जब से इसका काला साया देश पर पड़ा है तब से देश बर्बादी की और जा रहा है।’ जवानों की शहादत को लेकर अलका लांबा ने कहा कि जैसे ही एक मनहूस ने देश में कदम रखा, तभी हमारे दो जवानों की शहादत चली गई। अलका लांबा ने ट्वीट किया, “एक मनहूस ने वापस भारत में कदम क्या रखा हमारे दो और जवानों की जान चली गई, चौकीदार देश पर एक अभिशाप बन कर आया है, जब से इसका काला साया देश पर पड़ा है तब से देश बर्बादी की और जा रहा है। इस कलंक को मिटाना होगा, देश को मिलकर बचाना होगा, RIP जवानों।” आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा के बाद शनिवार को भारत लौटे हैं।

दनादन ट्वीट कर भाजपा पर बोला हमला
दिल्ली के चांदनी चौक इलाके से विधायक अलका लांबा ने कई और ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। अगले ट्वीट में लांबा ने कहा, “BJP के मनहूस सत्ता के साये” ने आज 2 और जवानों की कश्मीर में, 2 जवानों की छत्तीसगढ़ में जान ले ली। संघियों को दुःख नहीं होता ? उन्हें श्रद्धांजलि देने पर इन्हें मौत पड़ती है ? इन जवानों के लिये, इनके परिवारों के लिये एक शब्द इनके मुंह से नहीं निकलता। किसानों-जवानों की हाय लगे इन्हें।”

आपको बता दें कि शनिवार की रात को पाकिस्तानी रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे और गोलीबारी की जिसमें सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी समेत दो जवान शहीद हो गये।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति