5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला एंकर को गाली देने वाले AAP विधायक सोमनाथ भारती पर दर्ज हुआ केस

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर महिला एंकर ने सोमनाथ भारती से सवाल किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 21 Nov 2018, 3:56 PM IST

Arvind kejriwal

AAP

नई दिल्ली। लाइव शो के दौरान महिला एंकर को भद्दी गालियां देने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर एफआईआर दर्ज हो गई है। आपको बता दें कि सोमनाथ भारती की वजह से पार्टी फिर से विवादों में आ गई है। दरअसल, एक न्यूज चैनल पर डिबेट शो के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक और वकील सोमनाथ भारती ने महिला एंकर को लाइव शो के दौरान ही भद्दी गालियां दे दी। सोमनाथ भारती द्वारा दी गई गालियों का ना तो पत्रिका ग्रुप अपनी इस खबर में जिक्र कर सकता है और ना ही उस वीडियो को दिखा सकता है, जिसमें महिला एंकर को अपशब्द कहते हुए आप विधायक को सुना जा सकता है।

केजरीवाल पर हमलावर हुए विपक्षी

दिल्ली सरकार में पूर्व कानून मंत्री भी रहे सोमनाथ भारती के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई नेताओं द्वारा शेयर किया जा रहा है। आप से निष्कासित कपिल मिश्रा ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। वहीं बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल के विधायक का शर्मनाक बयान वो भी एक महिला पत्रकार को, शर्म से डूब मरो अरविंद केजरीवाल।'

केजरीवाल पर हुए हमले की बात पर भड़के सोमनाथ भारती

दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि महिला एंकर ने सोमनाथ भारती से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर सवाल किया था। इसी सवाल पर सोमनाथ भारती इतना बौखला गए कि महिला एंकर को गालियां देने लगे। सोमनाथ भारती ने महिला एंकर से न सिर्फ बदतमीजी से बात की, बल्कि उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। उन्होंने गाली बकते हुए कहा कि आपकी बात करने की औकात नहीं है।

पत्नी के साथ विवादों को लेकर भी रहे हैं चर्चाओं में

आपको बता दें कि इससे पहले भी सोमनाथ भारती अपनी पत्नी पर अत्याचार करने को लेकर विवादों में रहे हैं। पत्नी लिपिका मित्रा के साथ घरेलू झगड़े की वजह से सोमनाथ भारती को पुलिस थानों के भी चक्कर काटने पड़ गए थे। हालांकि अब दोनों में सुलह हो गई है।