
'भाभी जी घर पर हैं' की अंगुरी भाभी राजनीति में रखेंगी कदम, कांग्रेस से लड़ेंगी चुनाव
मुंबई। छोटे पर्दे में अपने अभिनय से सबको दीवानी बना चुकी लोकप्रिय कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी ने अब राजनीतिक पारी की शुरूआत कर दी है। अंगुरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे ने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हुए कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। बता दें कि शिल्पा शिंदे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय निरुपम और चरण सिंह सापरा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुईं।
बिग बॉस 11 की वीनर रही हैं शिल्पा
बता दें कि शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 की विजेता रह चुकी हैं। टीवी धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं में अंगुरी भाभी का किरदार निभाने वाली शिल्पा शिंदे को इस शो से एक बड़ी पहचान मिली है। इससे पहले वह दो-ढ़ाई वर्षं तक टीवी सिरियल में काम करना ही छोड़ दी थी। बता दें कि शिल्पा को लेकर अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद किस जगह से चुनाव लड़ सकती हैं। मालूम हो कि इससे पहले कई ऐसे बॉलीवुड कलाकार हैं जिन्होंने राजनीति में कदम रखा है। इससे पहले हेमामालिनी, परेश रावल, जया प्रदा, जया बच्चन, स्मृति ईरानी आदि ऐसे कई नाम हैं जिन्होंने राजनीति में कदम रखा है और ऊंचे मुकाम हासिल किए हैं।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
Updated on:
05 Feb 2019 04:49 pm
Published on:
05 Feb 2019 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
