
,,,,
नई दिल्ली।महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर रस्साकसी जारी है। शिवसेना और बीजेपी के बीच मतभेद अभी भी बना हुआ है। चुनाव नतीजे आने के 12 दिन बात भी ये तय नहीं हो पाया है कि गेंद किसके पाले में जाएगी। नेताओं का एक दूसरे से मेल-मुलाकात का दौर भी जारी है। इस बीच ख़बर है कि कांग्रेस नेता अहमद पटेल बीजेपी नेता नितिन गडकरी से मिलने उनके घर पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें-बीजेपी नेता गिरीश महाजन का बड़ा बयान- देवेंद्र फडणवीस ही बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की ये मुलाकात राजनीतिक नहीं बल्कि किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर है। लेकिन यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जिसे महाराष्ट्र की सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है।
वहीं, गडकरी के घर से बाहर निकले अहम पटेल ने मीडिया से बात करते हुए इस मुलाकात को किसनों से जुड़ा बताया।
गडकरी को सौंपा गया शिवसेना को माने का जिम्मा
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में इस समय सरकार गठन को लेकर खींचतान जोरो पर है। शिवसेना लगातार बहुमत की बात कर रही है। वहीं, इस मामले में आरएसएस भी कुद पड़ा है।
आरएसएस ने बीजेपी नेता नितिन गडकरी पर शिवसेना को अपने साथ लाने का जिम्मा सौंपा है। उधर सोनिया गांधी ने अहमद पटेल को महाराष्ट्र की राजनीति पर नजर बनाए रखने को कहा है।
कांग्रेस-एनसीपी की राज्यपाल से मुलाकात
मंगलवार को कांग्रेस और एनसीपी के प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात भी की थी। दोनों दलों ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को अपना ज्ञापन सौंपा था। इस संयुक्त प्रतिनिधिमंडल में अजित पवार, जयंत पाटिल, बालासाहब थोरात, छगन भुजबल, धीरज और अमित देशमुख, सुनील तटकरे शामिल थे।
Updated on:
06 Nov 2019 12:46 pm
Published on:
06 Nov 2019 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
