
ajay kumar (File Photo)
नई दिल्ली। विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल अपने संगठन में बदलाव करने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी शनिवार को विभिन्न प्रदेशों के संगठन में बदलाव किए हैं। जहां भाजपा ने दिन में बिहार और राजस्थान के अध्यक्ष को बदला, शाम को उत्तराखंड के नए महामंत्री को नियुक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी ने अजय कुमार को उत्तराखंड में संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। अजय कुमार को यह जिम्मेदारी संजय कुमार के स्थान पर दी गई है। गौरतलब है कि संजय कुमार ने कुछ वक्त पहले इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यह पद रिक्त पड़ा हुआ था।
जानकारी के मुताबिक अजय कुमार इससे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री भी रह चुके हैं। अजय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं और उत्तराखंड में प्रचारक रहे।
वहीं, शनिवार को इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार और राजस्थान के अध्यक्ष की नियुक्ति की। उन्होंने संजय जायसवाल को बिहार का अध्यक्ष नियुक्त किया। जबकि सतीश पूनिया को राजस्थान का अध्यक्ष बनाया।
वहीं, उत्तराखंड में इससे पहले देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को सरकार की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट ने की।
Updated on:
14 Sept 2019 05:31 pm
Published on:
14 Sept 2019 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
