नई दिल्ली। अकाली दल विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक बड़ी टिप्पणी की है। विधायक की इस टिप्पणी ने सियासी घमासान मचा दिया है। मनजिंदर ने कहा कि राहुल गांधी परले दर्जे के नशेड़ी हैं। यही नहीं मनजिंदर ने आगे कहा है कि वो जो पंजाब के 70 प्रतिशत युवकों को ड्रग एडिक्ट बता रहा है, आज खुद परले दर्जे का नशेड़ी दिखाई पड़ रहा है। बता दें कि मनजिंदर सिंह दिल्ली की राजौरी गार्डन पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक हैं, वो बीजेपी के समर्थन से यह चुनाव जीते थे। अकाली विधायक ने यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर की है।