21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज भगवंत मान से मिलेंगे अमरिंदर सिंह, कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं का कर सकते हैं खुलासा

Captain Amarinder Singh CM Bhagwant Mann Meeting: आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सीएम भगवंत मान से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में वो कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं की सूची सीएम को सौंप सकते हैं जिसको लेकर कांग्रेस महकमे में खलबली मच गई है।

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

May 28, 2022

Captain Amarinder Singh and Parneet Kaur  Bhagwant Mann Meeting, Congress corrupt leader list

Captain Amarinder Singh and Parneet Kaur Bhagwant Mann Meeting, Congress corrupt leader list

पंजाब में आप सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कमर कस चुकी है। अपने कैबिनेट मंत्री के खिलाफ सख्त लेने के बाद अब पंजाब सरकार कांग्रेस के नेताओं पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस की सरकार में ड्रग्स, अवैध खनन जैसे मामलों को अब गंभीरता से लेते हुए इसमें शमिल सभी कांग्रेसी नेताओं पर एक्शन लेने के मूड में आ चुकी है। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का साथ देने जा रहे हैं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस छोड़ अपनी नई पार्टी बना चुके अमरिंदर सिंह। आज कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनकी पत्नी परनीत कौर मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करने वाले हैं। इस दौरान वो कई बड़े नाम ले सकते हैं जो कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह सौंप सकते हैं कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट
आज सभी कांग्रेस नेताओं की निगाह कैप्टन अमरिंदर सिंह और भगवंत मान के मुलाकात पर होगी। सामने आ रही जानकारी के अनुसार, इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही पूर्व की कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार में लिप्त पूर्व मंत्रियों और विधायकों के नामों का भी उल्लेख कर सकते हैं।

अमरिंदर सिंह का कहना है कि उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्ट नेताओं के नाम कांग्रेस हाईकमान को सौंपे थे, लेकिन उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया था। उल्टा इन नामों को दबाने के भरपूर प्रयास किये गए थे और कैप्टन अमरिंदर सिंह को ही मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया। कैप्टन ने अब कहा कि खनन समेत पंजाब के लुटेरों के नाम मुख्यमंत्री को आज सौंपेंगे।

यह भी पढ़े- पंजाब सरकार का नया मिशन, नशे और मोबाइल नेटवर्क पर होगा वार, जेल प्रशासन की लगेगी क्लास

AAP ने बढ़ाया पंजाब का सियासी पारा
इस बैठक से पहले अब आम आदमी पार्टी ने ये कहकर पंजाब की सियासत का पारा बढ़ा दिया है कि पंजाब सरकार ने अमरिंदर सिंह से उन नामों को सार्वजनिक करने के लिए कहा है जो भ्रष्टाचार में लिप्त थे और जांच एजेंसियों को सबूत दें ताकि सरकार एक्शन ले सके।

अपने ही मंत्री को भेजा सलाखों के पीछे
गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब की मान सरकार ने अपने एक कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला पर भ्रष्टाचार के आरोप में सख्त एक्शन लिया है। न केवल उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त किया गया बल्कि मामला दर्ज कर गिरफ्तार भी किया गया है। अब कैप्टन अमरिंदर सिंह उन पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सूची मुख्यमंत्री को सौंप सकते हैं जिससे कांग्रेस के लिए आने वाले दिन कठिन साबित हो सकते हैं।


यह भी पढ़े- पंजाब की राह राजस्थान: मंत्री-विधायक खोल रहे नौकरशाही के खिलाफ मोर्चा