9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, भाजपा से डरी हुई है कर्नाटक सरकार, बंद से डराना चाहती है

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा से डरी हुई है कांग्रेस। वह 4 फरवरी को होने वाली पीएम के कर्नाटक दौरे को रोकना चाहती है।

2 min read
Google source verification
amit shah

मैसूर : एक तरफ महादायी नदी जल विवाद के कारण गुरुवार को पूरा कर्नाटक बंद था तो दूसरी तरफ बंद के बावजूद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नाटक में चुनावी रैली करते नजर आए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सूबे को बंद कर हमें डराना चाहते हैं, मैं यहां मुख्यमंत्री को चुनौती देने आया हूं। वे चाहे कुछ भी कर लें भाजपा को नहीं रोक पाएंगे। मालूम हो कि इसी साल के अंत में कर्नाटक में विधानसभा के चुनाव होने हैं और भाजपा, कांग्रेस के साथ जनता दल सेक्यूलर इन दिनों चुनावी गोलबंदी में लगे हैं। दूसरी तरफ कर्नाटक की जनता महादायी नदी जल विवाद में केंद्र सरकार के रुख से परेशान नजर आ रही है, जिसका फायदा भाजपा शासित राज्य गोवा को मिल रहा है और इसकी वजह से कर्नाटक के चार जिलों में पीने के पानी तक पर संकट मंडरा रहा है। इसी का फायदा उठाने के लिए कुछ कन्नड़ और किसान संगठनों ने गुरुवार को १२ घंटे का कर्नाटक बंद रखा था, जिससे राज्य का जनजीवन पूरी तरह ठप पड़ा था तो दूसरी तरफ मैसूर में अमित शाह चुनावी रैली करते नजर आए।

लगाया आरोप, राज्य सरकार 4 फरवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के दौरे को रोकना चाहती है
अमित शाह ने मैसूर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा से डरी हुई है कांग्रेस। वह 4 फरवरी को होने वाली पीएम के कर्नाटक दौरे को रोकना चाहती है। मालूम हो कि 4 फरवरी को कर्नाटक में पीएम मोदी की रैली प्रस्तावित है और उस दिन भी कर्नाटक बंद का ऐलान किया गया है। भाजपा विपक्षी दल के इस बंद को राजनीति प्रेरित बता रही है।

10 फरवरी को राहुल भी आ रहे हैं कर्नाटक
4 फरवरी को पीएम की रैली के एक हफ्ते के अंदर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भी एक रैली कर्नाटक में प्रस्तावित है। वह 10 फरवरी को कर्नाटक आ रहे हैं। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों दल भिड़े पड़े हैं और दोनों के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। कुछ ही दिन पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जहां भाजपा, संघ और बजरंग दल के लोगों को आतंकवादी बताया था, वहीं अमित शाह ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया था।