
अमित शाह का प्रियंका पर तंज, 'भाई की नहीं हुई शादी, तो बहन को आना पड़ा'
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में नजदीक आते ही तीखी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। आलम यह है कि सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका चूकना नहीं चाहती। ताजा मामला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह है। अमित शाह ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री की सीट 'जन्मजात आरक्षित' है।
भाई' राहुल गांधी की शादी नहीं हुई है, इसलिए अब 'बहन' को भी आगे आना पड़ा
इस दौरान अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या इस पार्टी का कोई वर्कर कभी उच्च पद पाने का विचार कर सकता है। यही नहीं अपने भाषण में शाह ने प्रियंका पर हमले बोलते हुए कहा कि क्योंकि 'भाई' राहुल गांधी की शादी नहीं हुई है, इसलिए अब 'बहन' को भी आगे आना पड़ा। वहीं, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रियंका रोड शो और जनसभाएं कर भाजपा सरकार पर हमला बोल रही हैं। हालांकि प्रियंका ने चुनाव न लड़ केवल पार्टी संगठन को मजबूत करने का फैसला लिया है।
एक एक 'चायवाला' देश का प्रधानमंत्री बन सकता है
भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी में उनके जैसा एक आम कार्यकर्ता पार्टी के शीर्ष पद तक पहुंच सकता है और एक एक 'चायवाला' देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि वह पार्टी के एक बूथ कार्यकर्ता थे, लेकिन अब उसी पार्टी के अध्यक्ष बन गए। शाह ने कहा कि उनकी पार्टी में किसी छोटे से छोटे कार्यकर्ता को उच्च पद पाने के लिए किसी खास परिवार में जन्म लेने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि अमित शाह मंगलवार को गुजरात के गोधरा में रैली को संबोधित कर रहे थे।
Updated on:
13 Feb 2019 10:41 am
Published on:
13 Feb 2019 08:29 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
