
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृृह मंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पेश किया। इस बिल के विरोध में कांग्रेस के नेताओं ने सदन के अंदर जमकर बवाल काटा। वहीं, चर्चा के दौरान अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर को लेकर काफी बड़े-बड़े बयान दिए। शाह ने कहा हम कश्मीर के लिए जान भी दे सकते हैं। आईए, जानते हैं चर्चा के दौरान अमित शाह की पांच मुख्य बातें।
1. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इस बचाने के लिए हम जान भी दे सकते हैं।
2. अमित शाह ने कहा- मेरे जम्मू-कश्मीर कहने का मतबल POK और अक्साई चिन भी इसमें शामिल है।
3. जम्मू-कश्मीर के संबंध में कोई कानून बनाने से हमें कोई नहीं रोक सकता, यह देश की संसद का अधिकार है- शाह
4. जम्मू-कश्मीर और POK पर कांग्रेस अपना रुख साफ करे- अमित शाह
5. POK और अक्साई चिन भी कश्मीर का हिस्सा- शाह
गौरतलब है कि राज्यसभा से पास होने के बाद जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को खत्म करने के लिए लोकसभा में आज जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पेश किया गया है। चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन, मनीष तिवारी और अमित शाह के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान अमित शाह सदन के अंदर विपक्षी नेताओं पर जमकर गरजे और कांग्रेस को अपना पक्ष साफ करने के लिए कहा।
Updated on:
06 Aug 2019 04:03 pm
Published on:
06 Aug 2019 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
