बारामबा जनसभा में अमित शाह ने सीएम नवीन पटनायक पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां पर लोकतंत्र समाप्त हो गया है। लोकतंत्र में जनता अपने विधायक और सांसद चुनती है। लेकिन नवीन बाबू ने यहां ऐसा तंत्र बनाया है कि सांसद, विधायक नौकर बनकर खड़े हैं और बाबू राज कर रहे हैं।