3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

23 जून को जम्मू-कश्मीर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, अमित शाह करेंगे शिरकत, आ सकता है सियासी भूचाल

अगामी 23 जून को भाजपा जम्मू-कश्मीर में शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 20 Jun 2018, 12:52 PM IST

amit shah

23 जून को जम्मू-कश्मीर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, अमित शाह करेंगे शिरकत, आ सकता है सियासी भूचाल

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सरकार गिर चुकी है। मंगलवार को भाजपा ने पीडीपी से अपना समर्थन वापस ले लिया। फिलहाल, घाटी में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। वहीं, अब भाजपा ने एक बार फिर नई रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कयास लगाया जा रहा है कि एक बार फिर भाजपा वहां सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र रैना ने कहा कि 23 जून को भाजपा वहां अपना शक्ति प्रदर्शन करेगा।

23 जून को जम्मू-कश्मीर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

रवीन्द्र रैना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 23 जून को हर साल जम्मू-कश्मीर में डॉ.श्यामा प्रासद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया जाता है। वहीं, इस बार 23 को बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शिरकत करेंगे। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि रैली के बहाने एक बार फिर भाजपा घाटी में नई सियासी चाल सकती है। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो वहां भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने की तैयारी में है। इसके लिए दूसरों से दलों से भी बातचीत चल रही है।

फिर से सरकार बनाने में जुटी भाजपा

यहां आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। साथ ही यहां 2019 में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें तकरीबन 6 महीने बचे हुए हैं। भाजपा प्रयास में है कि एक बार फिर वो वहां अपनी सरकार बनाए। ताकि चुनाव से पहले पार्टी की स्थित वहां मजबूत हों। हालांकि, दूसरों दलों का यह भी कहना है कि वो भाजपा के साथ सरकार बनाने को तैयार नहीं हैं। अब देखना यह है कि अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे से कोई नई रणनीति बनती है या फिर अभी राष्ट्रपति शासन लागू रहता है। फिलहाल, कर्नाटक के बाद जम्मू कश्मीर में सियासी माहौल काफी गरमा गया है।