2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेक्स स्कैंडल पर बोले अन्ना, केजरीवाल को पहले ही आगाह किया था

यह देखकर बहुत दुखी हूं कि केजरीवाल के कुछ सहयोगी जेल जा रहे हैं जबकि कुछ अन्य धोखाधड़ी में लिप्त हैं: अन्ना

2 min read
Google source verification

image

Rakesh Mishra

Sep 06, 2016

Anna Hazare

Anna Hazare

रालेगण सिद्धी। संदीप कुमार की कथित सेक्स सीडी सामने आने के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अन्ना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

अन्ना ने कहा,मैंने पहले ही केजरीवाल को आगाह किया था लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। कोई भी पक्ष या पार्टी हो,ये देखना जरूरी है कि आपके आदमी का चरित्र ठीक है या नहीं। बकौल अन्ना,यह देखकर बहुत दुखी हूं कि केजरीवाल के कुछ सहयोगी जेल जा रहे हैं जबकि कुछ अन्य धोखाधड़ी में लिप्त हैं। मुझे बहुत पीड़ा पहुंची है। मैंने कहा था कि लोगों का चाल चरित्र जरूर देख लें। किसी पर यूं ही भरोसा करना ठीक नहीं है।



पार्टी में आने वाले लोगों के चरित्र को जांचने की व्यवस्था होनी चाहिए। जब वह(केजरीवाल)मेरे साथ थे तो उन्होंने ग्राम स्वराज पर एक पुस्तक लिखी थी। क्या हम इसे ग्राम स्वराज कहेंगे? मैं जिस आशा के साथ उन्हें देख रहा था,वह खत्म हो गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी केजरीवाल की राजनीति को लेकर अन्ना नसीहत दे चुके है। 2011 में जब अन्ना ने भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली में अनशन किया था तब उनके साथ केजरीवाल,किरण बेदी समेत कई नेता थे।



केजरीवाल के पार्टी बनाने के बाद अन्ना से उनकी दूरी बढ़ गई थी। पिछले दिनों संंदीप कुमार की कथित सेक्स सीडी सामने आई थी। केजरीवाल ने संदीप कुमार को मंत्री पद से हटा दिया था। संदीप के पास महिला व बाल कल्याण व एससी-एसटी विभाग थे। संदीप कुमार रेप के आरोप में पुलिस रिमांड पर हैं। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 376/328 व आईटी एक्ट की धारा 67ए और पीओसी एक्ट की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader