16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता मीम केसः प्रियंका शर्मा की मां बोली, मेरी बेटी को बेवजह फंसाया गया है

प्रियंका शर्मा की मां ने ममता सरकार पर लगाया बड़ा आरोप मेरी बेटी ने कुछ नहीं किया उसे बेवजह फंसाया गया है विपक्षी पार्टी का होने की वजह से प्रियंका को पुलिस ने किया गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

May 14, 2019

priyanka sharma

ममता बनर्जी की मीम बनाने पर गिरफ्तार प्रियंका शर्मा की मां बोली, मेरी बेटी को बेवजह फंसाया गया है

नई दिल्‍ली।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मीम फेसबुक पर पोस्‍ट करने के आरोप में गिरफ्तार भाजपा युवा मोर्चा की नेता प्रियंका शर्मा की मां राज कुमारी शर्मा ने ममता सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने बताया कि उनकी बेटी ने कुछ भी गलत नहीं किया है। विपक्षी दल का कार्यकर्ता होने की वजह से उसे गिरफ्तार कराया या गया है। उन्‍होंने सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि उन्‍होंने मेरी बेटी को बेवजह फंसाया है।

जमानत याचिका पर सुनवाई आज

बता दें कि भाजपा युवा मोर्चा की नेता प्रियंका शर्मा ने सोमवार को जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका के जरिए प्रियंका शर्मा ने ममता सरकार और हावड़ा पुलिस पर बोलने की आजादी को दबाने का आरोप लगाया है। शीर्ष अदालत ने प्रियंका की याचिका को कल सुनवाई के लिए स्‍वीकार कर लिया था। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रियंका की याचिका पर सुनवाई होगी है।

अगर एनडीए की सत्ता में वापसी हुई तो इसके लिए जिम्मेदार कौन?

मीम पोस्‍ट करने पर पुलिस ने किया था गिरफ्तार

बता दें कि हाल ही में भाजपा युवा मोर्चा की नेता प्रियंका शर्मा ने सीएम ममता बनर्जी की मीम फेसबुक पर पोस्‍ट किया था। मीम फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को हावड़ा पुलिस ने 10 मई को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से टीएमसी और भाजपा में सियासी जंग और तेज हो गई है।

दिल्‍ली पुलिस ने जैश आतंकी माजिद बाबा को किया गिरफ्तार, 2 लाख रुपए का था इनाम