
अरुण साव ने कांग्रेस पर किया तीखा वार
CG Politics : विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा 21 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शनिवार को एकात्म परिसर में प्रेस कांफ्रेंस में सीएम पर हमला बोला। (cg political news) उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे अपने पाटन में भाजपा उम्मीदवार विजय बघेल का मुकाबला करने तैयार हैं या भागने वाले हैं। (cg BJP party) साव ने कहा, जब से मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र से सांसद विजय बघेल को भाजपा का प्रत्याशी बनाया है, तबसे कांग्रेस में खलबली मच गई है।
CG Politics : साव ने कहा, सुनने में आ रहा है कि धरसींवा की महिला विधायक की टिकट काटकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वहां पलायन कर सकते हैं। (bjp party) मुख्यमंत्री और उनके हैवीवेट मंत्रियों वाले दुर्ग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में सांसद बघेल ने कांग्रेस की जो दुर्गति की है, वह सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान को आदिवासियों को राष्ट्र की मुख्यधारा से काटने वाला बताया। उन्होंने बैज पर माओवादियों और धर्मांतरण गैंग के इशारों पर काम करने का आरोप भी लगाया।
CG Politics : इधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष झूठ और भ्रम फैलाकर राजनीति करना चाह रहे हैं। (cg congress) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा के 15 साल के काले कारनामों का जनता को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस की सरकार ने जनता के लिए काम किया है। (congress party) आज बस्तर में शांति है। पहले क्या था, सबको पता है। वे पाटन की बात कर रहे हैं। भाजपा को खुद पर भरोसा है तो भूपेश बघेल के सामने रमन सिंह या अरुण साव का चेहरा घोषित करके दिखाए। भाजपा भूपेश बघेल से डरी हुई है। उसको मालूम है वह दहाई के अंक तक नहीं पहुंचेगी। (political news) भाजपा पूरे छत्तीसगढ़ में उनके नाम और काम से भयभीत है, इसलिए मोदी-शाह के भरोसे हैं। ये भी छत्तीसगढ़ में भाजपा की स्थिति से वाकिफ हैं और पल्ला झाड़ रहे हैं।
जिसकी खुद की गारंटी नहीं, वो गारंटी दे रहे
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा, जिसकी खुद की गारंटी नहीं है, वो प्रदेश की जनता को गारंटी दे रहे हैं। (cg election 2023) आम आदमी पार्टी पहले सभी ब्लॉकों में संगठन तो खड़ा कर ले फिर चुनाव की बात करें। भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात करने वाली आम आदमी पार्टी के आधा दर्जन से अधिक नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल की सलाखों के पीछे हैं।
Published on:
20 Aug 2023 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
