
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल लगातार चल रहे हैं अपनी चाल। पहले मेट्रो और डीटीसी में महिलाओं को मुफ्त सफर देकर करीब आधे वोट बैंक को साधने के बाद अब आम आदमी प्रमुख केजरीवाल की वरिष्ठ नागरकों पर नजर है। अपने मास्टरस्ट्रोक के बाद केजरीवाल ने अगला दांव चलने की तैयारी कर ली है। उनका अगला दांव सीनियर सिटीजन हैं।
तीर्थयात्रा योजना
सीएम केजरीवाल आगामी 15 जून से वरिष्ठ नागरिकों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। इसके तहत तीर्थयात्र यात्रा योजना शुरू करने की तैयारी है। इस योजना के तहत एक हजार बुजुर्गों को तीर्थयात्रा पर ले जाएगा। यात्रा का पहला रूट भी तैयार कर लिया गया है। पहली यात्रा अमृतसर-वाघा-आनंदपुर साहिब की होगी। ये यात्रा तीन दिन और दो रात की होगी। यही नहीं योजना के तहत कुल 77000 वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराने की तैयारी है।
आईआरसीटीसी से की गई मांग
वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा कराने की योजना के तहत केजरीवाल सरकार ने पहल भी शुरू कर दी है। इसके तह दिल्ली सरकार ने पंजाब के लिए पहली यात्रा के संबंध में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन से 15 जून के लिए ट्रेन उपलब्ध कराने की डिमांड की है। दिल्ली सरकार के अधिकारियों की माने तो रेलवे की ओर से तय समय पर मंजूरी मिल जाती है या ट्रेन उपलब्ध हो जाती है तो 15 जून से बुजुर्ग यात्रियों का पहला जत्था रवाना कर दिया जाएगा।
पांच राज्यों के तीर्थस्थलों का चयन
दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलौत के मुातबिक फ्री तीर्थ यात्रा के लिए कुल 5 राज्यों के तीर्थ स्थल चुने गए हैं। हर यात्रा पर एक हजार यात्री पूरा होने के बाद ही ट्रेन रवाना की जाएगी। ट्रेन सफदरजंग से रवाना की जाएगी। इस यात्रा के दौरान हर यात्री का दो लाख रुपए के बीमा के साथ मेडिकल व्यवस्था भी की जाएगी।
दिल्ली से पांच रूट तय
मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत दिल्ली से कुल पांच रूट तय किए गए हैं। इनमें यूपी के मथुरा-वृंदावन, हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ, पुष्कर-अजमेर,अमृतसर-वाघा-आनंदपुर साहिब और वैष्णो देवी-जम्मू प्रमुख रूप से शामिल हैं।
जनवरी में मिली योजना को हरी झंडी
केजरीवाल की इस योजना को जनवरी में ही हरी झंडी मिल गई थी। हाल में केजरीवाल ने इस योजना लॉन्च भी किया था। लेकिन अब के क्रियान्वयन का वक्त आ गया है। इसे 15 जून को शुरू किया जा रहा है।
ऐसे बुजुर्ग यात्रा ले सकेंगे लाभ
इस तीर्थ योजना का लाभ लेने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इसके तहत दिल्ली का स्थायी निवासी होना जरूरी है। वहीं योजना में शामिल होने के लिए उम्र 60 वर्ष से ज्यादा होना चाहिए। हर बुजुर्ग यात्री के साथ एक वयस्क सहायक साथ जा सकता है।
इनको नहीं मिलेगा लाभ
तीर्थ योजना में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी हिस्सा नहीं ले सकते। इसके लावा एक सीनियर सिटीजन सिर्फ एक बार ही इस योजना का हिस्सा बन सकता है। दूसरी बार वो तीर्थ यात्रा में नहीं जा सकता। इस योजना में वो बुजुर्ग भी हिस्सा नहीं ले सकते हैं जिनकी सालाना आय 3 लाख से ज्यादा है।
Published on:
06 Jun 2019 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
