2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अशोक गहलोत ने गुजरात सरकार पर साधा निशाना, प्रदेश के विकास मॉडल को बताया खोखला

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात दौरे पर प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। यही नहीं कांग्रेस के कद्दावर नेता ने प्रदेश के विकास मॉडल प्रबंधन को भी खोखला बताया। सीएम गहलोत ने कहा कि, राजस्थान में कांग्रेस ने विकास की नई इबारत लिखी है। इसको गुजरात में भी दोहराएंगे।

2 min read
Google source verification
Ashok Gehlot Targeted Gujarat Govt Said Development Model Is Hollow Management Is Here

Ashok Gehlot Targeted Gujarat Govt Said Development Model Is Hollow Management Is Here

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे और अंतिम दिन गहलोत ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने गुजरात के कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने गुजरात के विकास मॉडल पर निशाना साधा। उन्होंने गुजरात मॉडल प्रबंधन को पूरी तरह खोखला बताया। सीएम गहलोत ने इस दौरान वडोदरा में “मेरा बूथ मेरा गौरव” कार्यक्रम के तहत गुजरात के नेताओं के साथ एक मीटिंग भी की।


अशोक गहलोत ने गुजरात सरकार के साथ-साथ पीएम मोदी पर भी तीखा हमला बोला। गहलोत ने कहा कि, गुजरात मॉडल पूरी तरह फेल हो चुका है। गांधी के गुजरात में ड्रग्स और शराब धडल्ले से बिक रही है।

गुजरात सरकार और केंद्र की मोदी सरकार विकास मॉडल का प्रबंधन करने में नाकाम साबित हुई है। सीएम गहलोत ने कहा कि, गुजरात और यूपी में कानून व्यवस्था राजस्थान से ज्यादा खराब है। देश में संविधान की धज्जियां उड़ रही है।

यह भी पढ़ें - गहलोत सरकार के संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल में क्या होगा 13 जिलों का सूखा खत्म?


कांग्रेस नेता ने इस दौरान राष्ट्रीय एजेंसियों को भी जमकर घेरा। गहलोत ने कहा कि, ईडी, आईटी और सीबीआई देश में शासन कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सरकार इनके उपयोग से ही गिराई है। गुजरात में बीजेपी ने सभी मंत्रीमंडल को बदल कर नया प्रयोग किया।


अशोक गहलोत ने कहा कि, गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। पिछली बार बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन इस बार भी कोई कमी नहीं रखेंगे।


इस दौरान अशोक गहलोत ने कांग्रेस छोड़कर जाने वालों के सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस छोड़ने वाले लोग अपना विश्वास बेच रहे हैं, ये लोग अवसरवादी लोग हैं।

जो कांग्रेस में से जाना चाहता है उनका स्वागत है और जो आना चाहता है उनका भी स्वागत है। कांग्रेस में से लोग जाते है तो कांग्रेस को उसका फायदा मिलता है।

यह भी पढ़ें - गहलोत- डोटासरा का आज दिल्ली दौरा, महारैली की तैयारियों पर करेंगे मंथन