3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Assembly Election Results 2019: हरियाणा-महाराष्ट्र में किसके सिर होगा ताज, थोड़ी देर में मतगणना शुरू

महाराष्ट्र में 60.4 फीसदी और हरियाणा में 65.7 फीसदी हुआ था मतदान महाराष्ट्र में 144 सीटें मिलने का बीजेपी का दावा चुनाव नतीजे तय करेंगे खट्टर और फडणवीस का कद

less than 1 minute read
Google source verification
fadanvis_khattar.jpg

नई दिल्‍ली। महाराष्‍ट्र और हरियाणा में मतगणना का काम जारी है। शुरुआती रुझान आने में अभी कुछ समय और लगेगा। महाराष्ट्र और हरियाणा में नई विधानसभा और सरकार के गठन के लिए 21 अक्टूबर को पड़े थे। दोनों राजयों में थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। ये चुनाव परिणाम हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का सियासी भविष्य तय करेंगे। अगर दोनों राज्यों में पिछली बार से ज्यादा सीटें आईं तो इन मुख्यमंत्रियों का बीजेपी में कद बढ़ेगा। अगर सीटों का नुकसान हुआ तो पार्टी के अंदरखाने दोनों के नेतृत्व पर भी सवाल उठ सकते हैं।

पिछले विधानसभा चुनावों में हरियाणा में 47 सीटें जीतकर बीजेपी ने खट्टर के नेतृत्व में अपने दम पर सरकार बनाई थी तो महाराष्ट्र में सर्वाधिक 122 सीटें जीतने के बाद भी बहुमत से दूर रहने पर शिवसेना के साथ गठबंधन कर सरकार बनाना पड़ा था।

लड्डू तैयार, बस नतीजों का इंतजार

महाराष्ट्र और हरियाणा में वोटों की गिनती अभी शुरू भी नहीं हुई है लेकिन भारतीय जनता पार्टी को अपनी जीत का पूरा भरोसा है। मुंबई में नतीजों से पहले ही बीजेपी के मुख्यालय में लड्डू बनकर तैयार हो गए हैं। अब देखना होगा क्या नतीजे भी उस तरह के आते हैं या नहीं। या फिर बीजेपी कार्यकर्ताओं को मायूसी हाथ लगती है। इस चुनाव में विपक्ष को बेहतर चुनाव परिणाम मिलने की उम्‍मीद बहुत कम है। इसके बावजूद विपक्ष के पक्ष में परिणाम आता है तो उसे चौंकाने वाला ही माना जाएगा।