सरकार की नजर अब rbi पर: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आरबीआई की बैठक को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि पीएम मोदी और उनके सहयोगी लगातार देश के संस्थानों को नष्ट करने में लगे हुए हैं। आज फिर आरबीआई बोर्ड की बैठक में आरबीआई को नष्ट करने का प्रयास किया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल और उनकी टीम ऐसा नहीं होने देगी।