नर्इ दिल्ली। रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया की बोर्ड बैठक मुंबर्इ में शुरू हो गर्इ है। जिसमें 19 प्रस्तावों पर चर्चा की जानी है। यह बैठक कर्इ मामलों में अहम मानी जा रही है। अगर इस बैठक में सरकार आैर आरबीआर्इ के बीच सुलह बात नजर नहीं आती है तो आरबीआर्इ गर्वनर इस बैठक के बाद इस्तीफा भी दे सकते हैं। इस बैठक में सरकार सेंट्रल बोर्ड को ज्यादा अधिकार देने की वकालत कर सकती है। वहीं दूसरी आेर सरप्लस फंड के मुद्दे पर सहमति बनना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।