
Bhagwant Mann Marriage With Dr Gurpreet Kaur Today Know Guest Details Including CM Arvind Kejriwal
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज एक बार फिर शादी रचाने जा रहे हैं। 48 वर्षीय भगवंत मान डॉ. गुरप्रीम सिंह कौर के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे। खास बात यह है कि भगवंत मान की दुल्हन उनकी मां और बहन की पसंद है। यानी पंजाब के मुख्यमंत्री दूसरी बार अरेंज मैरिज करने जा रहे हैं। इससे पहले 2015 में उनका पहली पत्नी से तलाक हो गया था। पहली पत्नी से भगवंत मान को दो बच्चे भी हैं, जो पत्नी के साथ ही अमरीका में रहते हैं।भगवंत मान की दूसरी शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कुछ खास मेहमान शिरकत करेंगे।
पंजाब के मुंख्यमंत्री भगवत मान आज दूसरी बार दू्ल्हा बनने जा रहे हैं।
वो गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे जो पेशे से डॉक्टर हैं। सीएम आवास में ही शादी समारोह साधारण तरीके से ही होगा। समारोह के लिए कुछ चुनिंदा मेहमानों की आमंत्रण दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब के सीएम भगवंत मान की शादी में कोई तड़क-भड़क नहीं होगी। शादी का समारोह बेहद निजी होगा और इसमें कुछ को छोड़कर सिर्फ परिवार के ही लोग शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें - पंजाब के सीएम 48 वर्षीय भगवंत मान आज रचाएंगे दूसरी शादी, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन
भगवंत मान की शादी में कौन-कौन होंगे शामिल?
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी में जिन मेहमानों के आने की संभावना है उनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इसके अलावा आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा शादी का अरेंजमेंट संभाल रहे हैं। वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के भी मान की शादी में शिरकत कर सकते हैं।
कौन हैं भगवंत मान की दुल्हन?
भगवंत मान की दुल्हन की बात करें तो डॉक्टर गुरप्रीत कौर हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। गुरप्रीम उम्र में भगवंत मान से करीब 16 साल छोटी हैं।
भगवंत मान की पहली शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी। साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया। पहली शादी से भगवंत मान को एक बेटा और बेटी है। इंदरप्रीत कौर अपने दोनों बच्चों के साथ अमरीका में रहती हैं।
यह भी पढ़ें - पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान आज कैबिनेट का करेंगे विस्तार, पांच नए मंत्री लेंगे शपथ
Published on:
07 Jul 2022 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
