14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP में शामिल हुए बैजयंत पांडा का BJD पर बड़ा आरोप, ओडिशा सरकार निवेश आकर्षित करने में सक्षम नहीं

पूर्व बीजेडी सांसद बैजयंत जय पांडा भाजपा में हुए शामिल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में पार्टी में हुए शामिल।

2 min read
Google source verification
पूर्व बीजेडी सांसद बैजयंत जय पांडा

BJD के पूर्व सांसद बैजयंत जय पांडा ने छोड़ा पार्टी का साथ, भाजपा का थामा दामन

नई दिल्ली। आम चुनाव का समय करीब है और राजनीतिक गलियारों में सियासी जंग शुरू हो चुका है। साथ ही अपने विरोधियों पर वार-पलटवार के बीच राजनीतिक दलों और नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला भी जारी है। इसी कड़ी में बीजू जनता दल (बीजेडी) को एक बड़ा झटका लगा है। ओडिशा की राजनीति में एक कद्दावर नेता के तौर पर सक्रिय रहे बीजेडी के पूर्व सांसद बैजयंत जय पांडा ने पार्टी का साथ छोड़कर भारतीय जनत पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। बैजयंत पांडा एक जमाने में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बेहद खास माने जाते थे। लेकिन कुछ समय से वे नवीन पटनायक से नाराज चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया और अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि बैजयंत पांडा टीवी चैनलों में हमेशा सक्रिय रहते हैं।

पांडा ने बीजेडी पर लगाया गंभीर आरोप

बता दें कि भाजपा में शामिल होने के बाद बैजयंत पांडा ने कहा कि पहले मैं बीजद का सदस्य हुआ करता था और तब जब बीजेडी की स्थापना हुई थी उस समय भाजपा का सहयोगी था। लेकिन हाल के वर्षों में पार्टी एक अलग दिशा में चली गई है और उन नीतियों का समर्थन करना बंद कर दिया है जो राष्ट्र हित में हैं। बैजयंत पांडा ने भाजपा में शामिल होने के बाद बीजेडी पर कई गंभीर आरोप लगाए। पांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनयाक के नेतृत्व में ओडिशा में निवेश नहीं आया है। सरकार किसी भी तरह का निवेश आकर्षित करने में सक्षम नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल ही चरमरा गई है। पांडा ने आगे कहा कि ओडिशा में सरकार उद्योगों को बढ़ाने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठा रही है और सरकार समर्थित कुछ लोग उद्योगपतियों को परेशान करते हैं। पांडा ने पीएम मोदी और अमित शाह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है और निवेश को आकर्षित करने में सक्षम हैं। पांडा ने आगे यह भी कहा कि आज शिवरात्रि का दिन है और इस विशेष मौके पर भाजपा में शामिल हुआ हूं।

पीएम नरेंद्र मोदी कल आएंगे धार, हेलिकॉप्टर से हो रही निगरानी, ऐसा है मिनट टू मिनट प्रोग्राम

भाजपा को ओडिशा में मिली मजबूती

आपको बता दें कि ओडिशा में अपनी जड़ें जमाने की कोशिश कर रहे है भाजपा को एक बड़ी सफलता मिली है। इससे पहले धर्मेंद्र प्रधान और संबित पात्रा जैसे नेताओं के बल पर ओडिशा में किला फतह करने की तैयारी भाजपा कर रही थी। लेकिन अब बैजयंत पांडा के पार्टी में आने से भाजपा को एक बड़ी मजबूती मिली है। बता दें कि बैजयंत पांडा के पिता ओडिशा के एक बड़े उद्योगपति और नेता थे। बैजयंत पांडा की पत्नी ओडिशा के सबसे बड़े चैनल की मालकिन हैं। पांडा मिशीगन विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है और उन्हें जहाज उड़ाने का भी बहुत शौक है। वे अपने लोकसभा क्षेत्र में अकसर हेलीकॉप्टर से चक्कर लगाते रहते हैं।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.