आरजेडी नेता तेजप्रताप इसके लिए अपने नए क्षेत्र में चुनावी तैयारी भी कर चुके हैं। लगातार लोगों से मिल रहे हैं। पिता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद से इस क्षेत्र पर मुहर लगाने के लिए ही वो रांची जा रहे हैं। इसके अलावा उनके पिता लालू प्रसाद यादव भी तेजप्रताप यादव के उस बयान से नाराज हैं, जिसमें उन्होंने पार्टी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह पर तीखी टिप्पणी की थी।