एक न्यूज चैनल से बात कर रहे चंद्रिका राय ने एक सवाल उछालते हुए पूछा कि ये दोनों भाई (तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव आखिर चुनाव कहां से लड़ रहे हैं। अगर जानकारी मिले तो बताइयेगा। सुना है कि दोनों ही सुरक्षित सीट की तलाश में हैं। इस बात से अंदाजा से लगाया जा रहा है कि तेज प्रताप या तेजस्वी यादव दोनों भाइयों में से जो भी चुनाव लड़ेगा, ऐश्वर्या राय उसी के सामने चुनाव लड़ सकती है। आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव वर्तमान वैशाली की महुआ विधानसभा और तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से विधायक हैं।