20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar : कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का आरोप – मतगणना में एनडीए ने की हेराफेरी

  कांग्रेस ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया। एनडीए ने बिहार में लोकतंत्र की हत्या की।

less than 1 minute read
Google source verification
randeep surjewala

कांग्रेस ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद कांग्रेस (Congress) ने मतगणना में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। उसने सत्तारूढ़ एनडीए ( NDA ) पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। इस बारे में कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि किशनगंज और सकरा में पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं लेकिन उन्हें जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। किशनगंज में कांग्रेस उम्मीदवार 1,266 मतों से विजयी रहा।

Bihar Election Results : सबसे बड़ी पार्टी बनी आरजेडी, तेजस्वी की राह में ओवैसी बने रोड़ा

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र की हत्या हुई है और जनादेश का अपहरण किया गया है। सुरजेवाला ने दावा किया कि सकरा में कांग्रेस उम्मीदवार 600 मतों से जीता लेकिन उसे 1,700 मतों के अंत से हारा हुआ घोषित किया गया।

मतगणना में विलंब एक साजिश

इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों में हेरफेरी करने का आरोप लगाया है। आरजेडी ने कहा है कि साज़िशन 4 से 5 घंटों तक एनडीए tally को 122 और महागठबंधन को 96-100 के बीच रखा गया। इसके बावजूद महागठबंधन बढ़त बनाने लगा तो मुख्यमंत्री आवास से हेरफेर करने के लिए सीधे जिलाधिकारियों को फोन जाने लगे।