महागठबंधन की तरफ से आरजेडी को 75, कांग्रेस को 19 और सहयोगी लेफ्ट ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की है। एनडीए की ओर से बीजेपी को 74 सीटें मिली हैं। जेडीयू को 43 और अन्य सहयोगी दल वीआईपी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 4-4 सीटें मिली हैं। इस चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की। औवैसी की यज जीत तेजस्वी यादव और महागठबंधन के लिए करारा झटका साबित हुई है।