25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / कांग्रेस ने किया अल्‍पेश से किनारा, कृष्‍ण सिंह के जयंती कार्यक्रम का नहीं भेजा बुलावा

कांग्रेस ने किया अल्‍पेश से किनारा, कृष्‍ण सिंह के जयंती कार्यक्रम का नहीं भेजा बुलावा

बिहार सह प्रभारी और कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने निमंत्रण नहीं भेजा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 18 Oct 2018, 2:44 PM IST

alpesh

कांग्रेस ने किया अल्‍पेश से किनारा, कृष्‍ण सिंह के जयंती कार्यक्रम नहीं भेजा बुलावा

नई दिल्‍ली। गुजरात में बिहारियों को हिंसा की आग में झोकने वाले विधायक अल्‍पेश ठाकोर से कांग्रेस ने दूरी बना ली है। इस बात को लेकर फजीहत झेल रही बिहार इकाई कांग्रेस ने अपने ही सह प्रभारी को राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह के लिए न्‍योता नहीं भेजा है। आपको बता दें कि आगामी 21 अक्टूबर को बिहार के प्रथम मुख्‍यमंत्री श्रीकृष्‍ण सिंह की जयंती है। इसको लेकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस ने गुजरात बिहारियों के खिलाफ हिंसा के आरोपी विधायक और सह प्रभारी को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया है।

अल्‍पेश पर सवाल का नहीं दिया जवाब
कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और पार्टी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि उक्त कार्यक्रम में महागठबंधन में शामिल राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, कांग्रेस के बिहार मामलों के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, अन्य वरिष्ठ नेता मीरा कुमार, शकील अहमद इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या अल्पेश ठाकुर भी इसमें शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें निमंत्रण नहीं भेजा गया है। अल्पेश ठाकुर को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण नहीं दिए जाने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के इन नेताओं ने उसका सीधे तौर जवाब देने से बचने की कोशिश की।

विफलताओं में छुपा रही है भाजपा
मदन मोहन झा ने गुजरात की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए उत्तर भारतीयों पर हुए हमले और उनके पलायन के लिए अल्पेश को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने कहा कि अगर अल्पेश दोषी हैं तो उनके खिलाफ वहां की सरकार कार्रवाई क्यों नहीं करती । बता दें कि अखिलेश सिंह द्वारा श्री कृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पिछले साल आयोजित कार्यक्रम में राजद प्रमुख लालू प्रसाद शामिल हुए थे