13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Election: ना तो लव, ना ही लंदन रिटर्न प्रिया, लोगों को फिर भाए ‘नितिन भईया’

Bihar Election: महागठबंधन और NDA के बीच कांटे की टक्कर लंदन रिटर्न पुष्पम प्रिया बुरी तरह फ्लॉप, जनता ने लव को भी नहीं स्वीकार

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kaushlendra Pathak

Nov 10, 2020

Bihar Election: Nitin Navin Won Bankipur Seat

पुष्पम प्रिया और लव सिन्हा बुरी तरह फ्लॉप।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election Results 2020) का मुकाबला बेहद दिलचस्प होते जा रहा है। NDA और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर लगातार जारी है। इस चुनाव में कई नए चेहरे भी राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरे थे। इनमें दो नाम काफी पॉपुलर हुए, एक प्लूरल्स पार्टी की मुखिया पुष्पम प्रिया और दूसरा शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा। लेकिन, दोनों इस चुनाव में बुरी तरह 'फ्लॉफ' साबित हुए। इस चुनाव में दोनों ही नेताओं को शिकस्त मिली है।

पुष्पम और लव दोनों फ्लॉप

इस चुनाव में बांकीपुर विधानसभा सीट काफी हॉट बन गया था। क्योंकि, यहां पुष्पम प्रिया और लव सिन्हा कांग्रेस के उम्मीदवार थे। वहीं, बीजेपी ने नितिन नवीन को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। कयास लगाया जा रहा था कि लंदन रिटर्न पुष्पम प्रिया यहां अपना जलवा बिखेर सकती थी। लेकिन, उनकी हवा निकल गई। नितिन नवीन पर एक बार फिर लोगों ने भरोसा जताते हुए जीत का सेहरा उनके नाम किया। पुष्पम प्रिया की हालत क्या रही, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि उन्हें केवल 1500 वोट ही मिले और तीसरे पायदान पर रहीं। जबकि, दूसरे पायदान पर कांग्रेस के उम्मीदवार लव सिन्हा रहे।