12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Election Result 2020: RJD से लवली आनंद, दिव्या प्रकाश, चंद्रिका राय तो HAM प्रमुख जीतन राम मांझी पीछे

HIGHLIGHTS Bihar Election Result 2020: अभी तक के रूझान के अनुसार हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी पीछे चल रहे हैं। आरजेडी से दिव्य प्रकाश पीछे चल रही हैं। दिव्य प्रकाश तारापुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। सहरसा विधानसभा सीट से लवली आनंद आरजेडी से चुनाव लड़ रही हैं जो पीछे चल रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
bihar_election_result.jpeg

Bihar Election Result 2020

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Election Result 2020 ) के परिणाम पल-पल बदल रहे हैं और अब महागठबंधन व एनडीए के बीच में कड़ी टक्कर नजर आ रही है। शुरूआती रूझान के बाद अब पहली बार एनडीए ने महागठबंधन पर बढ़त बना ली है। इस बीच कई दिग्गज नेता और चर्चित चेहरे पीछड़ते नजर आ रहे हैं। अभी तक के रूझान के अनुसार..

जीतनराम मांझी: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी पीछे चल रहे हैं। मांझी राजद उम्मीदवार उदय नारायण चौधरी, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज दलित नेता के खिलाफ इमामगंज से चुनाव लड़ रहे हैं।

Bihar Election Result 2020: RJD के लिए चिंता की खबर, हसनपुर सीट से तेज प्रताप यादव पिछड़े

दिव्य प्रकाश: आरजेडी से दिव्य प्रकाश पीछे चल रही हैं। दिव्य प्रकाश तारापुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट पर वह सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं। दिव्य प्रकाश को पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेहद ही चहेती मानी जाती हैं और वह पूर्व केन्द्रीय मंत्री जय प्रकाश यादव की बेटी हैं। दिव्य प्रकाश का सीधा मुकाबला जेडीयू के मेवालाल चौधरी से है।

लवली आनंद: सहरसा विधानसभा सीट से पूर्व सांसद और बिहार के दबंग माने जाने वाले आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद आरजेडी से चुनाव लड़ रही हैं जो पीछे चल रही हैं। लवली का सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन झा से है। बता दें कि दो बार विधायक रह चुकी लवली आनंद ने सीट बदलकर इस बार चुनाव लड़ा है।

चंद्रिका राय: आरजेडी के चंद्रिका राय बिहार के पूर्व मंत्री हैं और विधानसभा चुनाव 2020 में सारण जिले के परसा से चुनावी मैदान में हैं, जो पीछे चल रहे हैं। चंद्रिका राय छह बार विधायक रहे हैं और वह कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय के बेटे हैं।