31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar: Exit Poll में Nitish Kumar की विदाई तय, Tejashwi yadav रचने जा रहे इतिहास

बिहार में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान हो चुका है विभिन्न एग्जिट पोल की मानें तो बिहार में बदलाव की बयार दिखाई दे रही है

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Nov 07, 2020

dddd.png

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Election ) के अंतिम चरण के लिए मतदान हो चुका है। मतदान के बाद विभिन्न एग्जिट पोल ( Bihar Exit Poll ) की मानें तो बिहार में बदलाव की बयार दिखाई दे रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एग्जिट पोल, Today's Chanakya Exit Poll के अनुसार बिहार में इस बार तेजस्वी यादव ( Tejashwi yadav ) सरकार बनाते नजर आ रहे है। Exit Poll के बिहार में महागठबंधन को 139 से 161 तक सीटें मिलती दिखा रहे हैं, जबकि एडीए 100 कम सीटों पर सिमटती दिखाई पड़ रही है।

Gujarat के भरुच में Earthquake के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता दर्ज

अंतिम चरण का मतदान शनिवार को संपन्न

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हो गया। इस चरण में 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयेाग किया। इसके साथ ही राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो गया। तीसरे चरण में करीब 58 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बिहार में 10 नवंबर को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे। कुछ एग्जिट पोल बिहार में केवल एनडीए को 69 से 91 सीटें ही मिलती दिखा रहे हैं। इसलिए बिहार से इस बार नीतीश सरकार की विदाई होने वाली है।

Exit Poll के अनुसार किसे कितनी सीट?
• महागठबंधन को 139 से 161 सीटें
• NDA को 69 से 91 सीटें
• LJP को 3 से 5 सीटें
• GDSF को 3 से 5 सीटें
• Other को 3 से 5 सीटें

गठबंधन में किसको कितनी सीटें?

NDA: 69-91 सीटें
BJP: 38-50
JDU: 26-34
VIP: 2-3
HAM: 3-4

महागठबंधन: 139-161 सीटें
RJD: 94-106
CONG: 29-35
CPI (ML): 12-16
CPI: 2
CPI (M): 2

गैस चैंबर में तब्दील हुई Delhi, 30 सिगरेट जितना धुआं खींच रहा हर दिल्लीवासी

महागठबंधन ने तेजस्वी यादव के अगुवाई में चुनाव लड़ा

गौरतलब है कि बिहार में इस बार महागठबंधन ने लालू के लाल तेजस्वी यादव के अगुवाई में चुनाव लड़ा है। चुनाव के दौरान लोगों में तेजस्वी की चाहत भी खूब दिखाई दी। चुनाव में एक दिन में सबसे ज्यादा रैली करने का रिकॉर्ड भी तेजस्वी यादव के नाम भी दर्ज हुआ। जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके पिता लालू प्रसाद यादव के नाम था। लेकिन तेजस्वी ही मुख्यमंत्री के तौर पर लोगों की पहली पसंद बनकर उभरे। एग्जिट पोल के मानें तो 44 प्रतिशत लोग तेजस्वी यादव को ही बिहार का सीएम बनाना चाहते हैं। जबकि 35 प्रतिशत लोग सीएम की कुर्सी पर नीतीश को देखना चाहते हैं।