
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान को आया हार्टअटैक, हालत नाजुक
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और लोकजन शक्ति पार्टी ( LJP) के प्रमुख रामविलास पासवान ( Ram Vilas Paswan ) के छोटे भाई रामचंद्र पासवान ( Ramchandra Paswan ) को दिल का दौरा पड़ा है। रामचंद्र को शुक्रवार सुबह राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल ( Ram Manohar Lohia Hospital ) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। आपको बता दें कि रामचंद्र पासवान बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट ( Samastipur Lok Sabha Seat ) से सांसद हैं।
छाती में तेज दर्द की शिकायत
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को अचानक सांसद रामचंद्र ( MP Ramchandra Paswan ) की तबीयत बिगड़ गई। उनको छाती में तेज दर्द की शिकायत थी। तभी परिवार वालों ने उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की।
रामचंद्र पासवान चौथी बार सांसद
आपको बता दें कि तीन भाइयों में रामचंद्र पासवान ( Ramchandra Paswan ) सबसे छोटे हैं। पासवान परिवार के ये तीनों ही भाई सांसद हैं, जबकि उनके भतीजे और रामविलास पासवान ( Ram Vilas Paswan ) के बेटे चिराग पासवान ( chirag paswan ) भी लोकसभा सदस्य हैं। रामचंद्र पासवान चौथी बार सांसद चुने गए हैं।
रामविलास पासवान ने भी अस्पताल पहुंचकर हाल-चाल जाना
फिलहाल उन्हें वेटिलेटर पर रखा गया है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ( Ram Vilas Paswan ) ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका ( Ramchandra Paswan ) हाल-चाल जाना है। बिहार के लोजपा ( LJP ) के कई नेता भी उनका हालचाल जानने दिल्ली जाने की तैयारी में हैं।
Updated on:
12 Jul 2019 11:46 am
Published on:
12 Jul 2019 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
