25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असम में बीजेपी ने भी फिर जताया पुराने साथी पर भरोसा, रंजीत को सौंपी कमान

BJP ने आसाम में फिर रंजीत कुमार पर जताया भरोसा, दोबारा चुना पार्टी अध्यक्ष

less than 1 minute read
Google source verification
guwahatiranjitkumardas.jpg

असम में बीजेपी को रंजीत कुमार पर भी भरोसा

नई दिल्ली। रंजीत कुमार दास शनिवार को सर्वसम्मति से तीन साल के कार्यकाल के लिए सतारूढ़ भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के असम राज्य के अध्यक्ष फिर से चुन लिए गए। इस अवसर पर यहां मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान और राज्य के वित्तमंत्री हिमांता बिस्व शर्मा सहित असम के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।

प्रधान ने दास को चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा।

इस अवसर पर प्रधान ने कहा कि पूरे पूर्वोत्तर में भाजपा की शक्ति का प्रसार हो रहा है।

उन्होंने कहा, "हमने असम में सफलतापूर्वक सरकार चलाई है। हमें असम के साथ-साथ पूरे पूर्वोत्तर में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद है।"

दास का चुना जाना पहले ही तय हो गया था, क्योंकि शुक्रवार को औपचारिक रूप से दौड़ में शामिल होने की तय समय सीमा के खत्म होने के बाद वह इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष 54 वर्षीय दास पहली बार साल 2017 में राज्य के भाजपा अध्यक्ष चुने गए थे।