
चुनाव आयोग का बीजेपी लगी मुहर वाला लेटर हुआ वायरल (Photo-X AAP)
Kerala Assembly Elections 2026: केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होंगी। चुनावी माहौल के बीच चुनाव आयोग के एक लेटर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, EC के नाम से जारी एक पत्र में बीजेपी की मुहर होने का मामला सामने आया है। इसके बाद विपक्ष ने चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा है। CPI (M) ने ईसी की निष्पक्षता पर सवाल उठाए, तो AAP ने चुनाव आयोग को बीजेपी का क्लर्क बता दिया। हालांकि इसके बाद EC की ओर से स्पष्टीकरण भी जारी हुआ है।
पूरे मामले में चुनाव आयोग ने सफाई देते हुए इसे एक चूक बताया है। आयोग ने बताया कि BJP की केरल यूनिट ने 2019 के दिशा-निर्देशों पर स्पष्टीकरण मांगा था। इस दौरान पार्टी ने जो दस्तावेज दिया, उस पर उसकी मुहर लगी हुई थी, ऑफिस की गलती से वही दस्तावेज अन्य पार्टियों को भी भेज दिया गया। आयोग ने कहा कि यह पूरी तरह से एक क्लेरिकल एरर था, जिसे तुरंत पहचानकर ठीक कर लिया गया।
वहीं 21 मार्च को डिप्टी CEO ने गलत दस्तावेज वापस लेने का आदेश जारी किया। साथ ही सभी राजनीतिक दलों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों को सुधार की जानकारी दी गई।
चुनाव आयोग ने जनता और मीडिया से अपील की है कि इस गलती को लेकर भ्रामक खबरें न फैलाएं। आयोग ने यह भी दोहराया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और बाहरी प्रभाव से मुक्त है।
19 मार्च 2019 के एक दिशा-निर्देश से जुड़ा एक दस्तावेज राजनीतिक दलों को भेजा गया था। इस दस्तावेज पर BJP की मुहर लगी हुई थी। केरल में CPI(M) ने इस पत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पर एक ही राजनीतिक शक्ति का प्रभाव है।
CPI(M) ने अपने पोस्ट में कहा कि क्या BJP ने अब सभी दिखावे छोड़ दिए हैं? ऐसा लगता है कि एक ही शक्ति केंद्र चुनाव आयोग और BJP दोनों को नियंत्रित कर रहा है। साथ ही पार्टी ने पुराने EVM छेड़छाड़ के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे बटन कोई भी दबाओ, कमल ही आता है—वैसा ही यह भी एक ‘संयोग’ है।
आम आदमी पार्टी ने भी एक्स पर लेटर जारी करते हुए चुनाव आयोग पर निशाना साधा। AAP ने लिखा कि चुनाव आयोग बीजेपी का क्लर्क है। केरल में चुनाव आयोग ने एक पत्र सामने आया है, जिस पर BJP की मुहर लगी हुई है। जब इस मामले ने तूल पकड़ा तब चुनाव आयोग ने कहा कि यह एक ‘क्लेरिकल एरर’ था।
पोस्ट में आम आदमी पार्टी ने कुछ सवाल भी पूछे-
Published on:
24 Mar 2026 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
