24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Assam Polls: कितने अमीर हैं AIUDF चीफ बदरुद्दीन अजमल ? चुनाव से पहले सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Assam Election News: बिन्नाकांडी सीट से चुनाव लड़ रहे AIUDF चीफ बदरुद्दीन ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति 169 करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई है।

2 min read
Google source verification
Assam Assembly Elections 2026

एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के पास 169 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (Photo-IANS)

Assam Polls: असम की 126 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। 4 मई को मतगणना की जाएगी। विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियों द्वारा तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बदरुद्दीन अजमल बिन्नाकांडी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनावी हलफनामे में बताई 169 करोड़ रुपये

बिन्नाकांडी सीट से चुनाव लड़ रहे AIUDF चीफ बदरुद्दीन ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति 169 करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई है। साथ ही 4.45 करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारी बताई है। 

नामांकन के दौरान जमा किए गए हलफनामे के मुताबिक, अजमल की कुल चल संपत्ति की कीमत लगभग 52.43 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी अचल संपत्ति लगभग 149.12 करोड़ रुपये है। 

पत्नी के पास 31.08 लाख रुपये की चल संपत्ति

चुनावी हलफनामे के मुताबिक AIUDF चीफ की पत्नी रिजवाना बदरुद्दीन के पास करीब 31.08 लाख रुपये की चल संपत्ति और 6.82 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

हलफनामे में 4.45 करोड़ रुपये की देनदारियों का भी खुलासा किया गया है, जिसमें ज़्यादातर फाइनेंशियल संस्थानों से लिए गए लोन शामिल हैं।

एक दशक में संपत्ति में हुई बढ़ोतरी

अजमल बदरुद्दीन की संपत्ति पिछले एक दशक में तेजी से बढ़ी है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 169 करोड़ से ज्यादा हो गई है। उनके पहले के एफिडेविट से तुलना करने पर पता चलता है कि पिछले 10 सालों में अजमल की नेट वर्थ में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

2014 के लोकसभा चुनावों के आसपास, अजमल ने लगभग 44-50 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी। 2019 के लोकसभा चुनावों तक, उनकी कुल संपत्ति काफी बढ़कर लगभग 78-90 करोड़ रुपये हो गई, जो पांच सालों में लगभग दोगुनी हो गई।

एफिडेविट में अजमल के खिलाफ एक पेंडिंग क्रिमिनल केस का जिक्र है, जो कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा है। हालांकि इस केस की अभी जांच चल रही है। एफिडेविट में आगे कहा गया है कि अजमल की सबसे ज़्यादा एजुकेशनल क्वालिफिकेशन दारुल उलूम देवबंद से मैट्रिकुलेशन है।

बदरुद्दीन अजमल की AIUDF पार्टी ने साल 2021 के विधानसभा चुनाव में 16 सीटों पर कब्जा जमाया था। वहीं इस बार भी उनकी पार्टी चुनावी मैदान में हैं। बदरुद्दीन की राजनीति मुस्लिम वोटरों को इर्द-गिर्द घूमती है।