एक टीवी चैनल से बात करते हुए रविंदर रैना ने कहा कि जब आप सत्ता से बाहर हो गईं तो आप सैयद सलाहुद्दीन और यासीन मलिक को याद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि सलाहुद्दीन और यासीन मलिक हत्यारे हैं। अब उन लोगों को याद करने का मतलब है कि आप उनके जख्मों पर नमक छिड़क रही हैं, जिनके परिवारवालों को पाकिस्तानी आतंकियों ने जान से मार दिया था। रैना ने कहा कि अगर दिल्ली का जम्मू-कश्मीर को सपोर्ट नहीं होता तो पाकिस्तानी आतंकी, अलगाववादी और पत्थरबाज आम कश्मीरियों का नरसंहार कर चुके होते। वहीं, केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने महबूबा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह के बयान से महबूबा को कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि कम से कम उन्हें अलगाववादियों की भाषा तो बिल्कुल नहीं बोलनी चाहिए।