
भाजपा ने ममता बनर्जी को दिया बड़ा झटका, निशीथ प्रमाणिक ने टीएमसी का साथ छोड़ा
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता निशीथ प्रमाणिक ने ममता बनर्जी का साथ छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिया है। इसे पश्चिम बंगाल में टीएमसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। निशीथ ने टीएमसी छोड़ते ही ममता सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए पश्चिम बंगाल में किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया है।
मोदी ही कर सकते हैं देश की रक्षा
प्रमाणिक ने ममता बनर्जी सरकार पर युवाओं और किसानों के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि संपूर्ण पश्चिम बंगाल पीएम मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर रहा है। पूरे पश्चिम बंगाल में भाजपा की लहर है। प्रत्येक जिले में लोग भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।
ममता सरकार से डरते हैं लोग
निशीथ ने भाजपा ज्वाइन करने के बाद आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की जनता टीएमसी हिंसक गतिविधियों और झूठे मामलों में लोगों को फंसाने की नीति तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि एक बार चुनाव आचार संहिता जारी होने के बाद लोग बड़ी संख्या में भाजपा शामिल होंगे। टीएमसी के कई नेता ममता सरकार के उत्पीड़न के शिकार हैं।
Published on:
01 Mar 2019 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
