
भारतीय जनता पार्टी अब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को आगे नहीं बढ़ाएगी : मलिक
BJP Vasundhra Raje Rajasthan : विधानसभा चुनाव की रंगत अब राजस्थान पर चढ़ने लगी है। प्रदेश में अब बखानों और बयानों का स्तर बीसलपुर बांध की तरह बढ़ने लगा है। भारतीय जनता पार्टी की बात हो या फिर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी दोनों के अपने अपने दावे हैं। इस बीच एक ऐसे राजनीतिक शख्स ने भारतीय जनता पार्टी के ही खिलाफ मोर्चो खोल दिया है जो कि उनकी तरफ से कई राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया गया। धारा 370 में तब्दीली लाने में अहम रोल रहा। बात कर रहे हैं पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की।
सत्यपाल मलिक ने अलवर में राजस्थान की राजनीति पर बात करते हुए साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को आगे नहीं बढ़ाएगी लेकिन यह बात भी साफ है कि बिना वसुंधरा के भारतीय जनता पार्टी का भी काम नहीं चलने वाला है। कांग्रेस में चल रहे विवाद को लेकर मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को ये विवाद जल्द ही निपटा लेना चाहिए।
पूर्व राज्यपाल मलिक जाट जनचेतना के कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने पहलवानों के मामले पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि ये पहलवान बेटियां जब देश के लिए जीत कर आती हैं तो प्रधानमंत्री इन्हें चाय पर बुलाते हैं लेकिन जब अन्याय होता है तो वह बोलते भी नहीं हैं। यही बेटियां अगर राजस्थान आकर 4-5 मीटिंग कर देंगी तो केंद्र सरकार को नाक रगड़नी पड़ेगी।
मलिक यहीं नहीं रूके। उन्होंने मणिपुर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मणिपुर जल रहा है। यहां के लोग जल रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री का बयान तक नहीं आया। वह अमरीका घूम रहे हैं। उन्होंने पुलवामा अटैक पर कहा कि भाजपा ने सैनिकों की लाशों पर राजनीति की है। इसकी आज तक जांच तक नहीं कराई गई लेकिन हम काबिल हुए तो इन मामलों की जांच कराएंगे।
Published on:
18 Jun 2023 09:11 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
