24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली चुनावः प्रचार कर रही सपना चौधरी ने लोगों से पूछा किसको देंगे वोट- मिला दिलचस्प जवाब

Delhi Assembly Election सपना चौधरी ने किया जोरशोर से प्रचार बीजेपी उम्मीदवार के लिए मांगे वोट तो मिला दिलचस्प जवाब घोंडा विधानसभा क्षेत्र पहुंचीं हरियाणवी डांसर
less than 1 minute read
Google source verification
sapna Choudhary

दिल्ली चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार करतीं सपना चौधरी

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi Assembly election ) में मतदान का दिन अब करीब आ रहा है। वैसे-वैसे राजनीतिक दलों का प्रचार जोरों पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में बीजेपी ( BJP ) के लिए प्रचार कर रही हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) ने भी पार्टी उम्मीदवार के लिए जमकर वोट मांगे। लेकिन उनके वोट मांगने को दौरान चौंकाने वाली वाकया हो गया।

अपने अंतिम पड़ाव में पहुंचे दिल्ली के चुनाव प्रचार में घोंडा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए पहुंची सपना चौधरी ने जैसे लोगों से पूछा कि आप इस चुनाव में किसको वोट देंगे। लोगों ने जो जवाब दिया वो जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

निर्भया गैंगरेप केस में आया सबसे बड़ा मोड़, दिल्ली कोर्ट खारिज की केंद्र की याचिका, नहीं होगी दोषियों को फांसी!

दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी को लगा सबसे बड़ा झटका, इस राज्य में मिली करारी शिकस्त

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी भी अपनी पार्टी बीजेपी के लिए दिल्ली में चुनाव प्रचार करने पहुंचीं। उन्होंने दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।

अब सपना चौधरी के चुनाव प्रचार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में सपना चौधरी बीजेपी नेताओं के साथ मंच से लोगों को संबोधित कर रही हैं। साथ ही बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट करने की अपील कर रही हैं।

वीडियो में सपना चौधरी लोगों से कह रही हैं, बीजेपी के प्रत्याशी का नाम ईवीएम पर एक नंबर पर है, इसलिए ईवीएम पर दिए एक नंबर को दबाएं। उन्होंने लोगों से पूछा आप इस बार किसको वोट देंगे? सपना के सवाल पर भीड़ में से कई लोगों ने जवाब दिया- केजरीवाल को।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जितेंद्र सिंह खालसा के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।