नई दिल्ली। दिल्ली की नई विधानसभा की तस्वीर तकरीबन साफ हो चुकी है। चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं और मौजूदा सीटों को ही अंतिम माना जा रहा है। जहां दिल्ली के सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी (AAP) 63 सीटों पर जीत रही है, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सात सीटें मिलना तय माना जा रहा है। इस दौरान उन दो सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार की क्या स्थिति रही, जानना काफी दिलचस्पी भरा है जहां पर पीएम मोदी ने जनसभा कर प्रचार किया। आपको बता दें कि जिन दो सीटों पर पीएम मोदी ने प्रचार किया, उन दोनों ही स्थानों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।