12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संकल्प पत्रः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 से ही शुरू हो गई थी भाजपा के घोषणा पत्र की रूपरेखा

भाजपा ने उस दौरान ही दे दिया था विजन 2022 का मंत्र भाजपा ने छोड़ दिया था दो निशाने साधने वाला एक तीर पार्टी के लिए पहले मिशन 2022 फिर 2024 को पूरा करने का भार

2 min read
Google source verification
भाजपा का घोषणा पत्रः लोकसभा चुनाव 2019 और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017

नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव 2019 को जीतने के उद्देश्य से अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। हालांकि भाजपा ने इस संकल्प-पत्र की रूपरेखा दो वर्ष पहले ही लिखनी शुरू कर दी थी। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान ही भाजपा ने ना केवल 2019 आम चुनाव बल्कि मिशन 2022 की तैयारी करनी चालू कर दी थी। सोमवार को जारी घोषणा पत्र में उस दौरान किए कई वादे भी शामिल हैं।

भाजपा का संकल्प पत्र जारी कर PM मोदी ने दिया नारा, 'राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा, सुशासन हमारा मंत्र'

दरअसल, भाजपा (BJP) ने सोमवार को जो घोषणा पत्र जारी किया है वो पार्टी के मिशन 2022 पर ज्यादा फोकस करने वाला है। पार्टी ने वर्ष 2017 में ही अपने इस मिशन की घोषणा कर दी थी। उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान भाजपा की यह घोषणा दोधारी तलवार जैसी थी, यानी मिशन 2022 की घोषणा करके पार्टी ने एक तीर से दो निशाने साधे थे।

2022 का मिशन नंबर 1

भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। वर्ष 2022 में देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो जाएंगे। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर मौजूदा मोदी सरकार कुछ खास करने के साथ ही कई उपलब्धियां हासिल कर देश को सौंपने की तैयारी में है।

भाजपा ने जारी किया चुनावी संकल्प पत्र, एक नजर में जानें सबकुछ

2022 का मिशन नंबर 2

भाजपा ने वर्ष 2017 में 2022 का दूसरा लक्ष्य भी रखा था। जहां पार्टी ने देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर तमाम वादे पूरे करने की घोषणाएं की थीं, वहीं पार्टी ने इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने की भी तैयारी चालू कर दी थी। जहां देश की जनता के लिए मिशन 2022 का मतलब आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कुछ सौगात देना था, तो उत्तर प्रदेश की जनता के लिए यह 2022 तक अपने सभी विधानसभा चुनाव में किए गए वादे पूरा करना था।

संकल्प पत्र की रूपरेखा

12 मार्च 2017 को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन दिया था। इस दौरान पीएम मोदी ने नए भारत के लिए विजन 2022 की रूपरेखा सामने रखी थी। भाजपा और इसके सहयोगियों ने यूपी चुनाव में कुल 403 में से 325 सीटें हासिल की थीं।

उत्तर प्रदेश में यह पार्टी का ऐतिहासिक प्रदर्शन था और वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव की बंपर जीत की ही तरह पार्टी ने यूपी में अपना डंका बजाया था। जाहिर सी बात है भाजपा इस जीत को पांच वर्ष बाद भी बरकरार रखना चाहती थी, इसलिए ही उसने प्रदेश की जनता के सामने 2022 के संकल्प रख दिए।

Indian Politics से जुड़ी खबरों के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika hindi news App.