31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र में शिवसेना से सियासी जंग के बीच बोले बीजेपी मंत्री- हम दोबारा चुनाव को तैयार

Maharashtra में बढ़ा बीजेपी-शिवसेना के बीच टकराव बीजेपी मंत्री के बड़े बयान से मच गया बवाल सोनिया-पवार की आज मुलाकात ला सकती है नया रंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 4 Nov 2019, 12:03 PM IST

93.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद सियासत के संकट ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है। खास बात यह है कि इस संकट को लेकर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें भी महाराष्ट्र पर टिक गई हैं। एक तरफ राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह इस पूरी लड़ाई में कुछ खास नहीं कर पाएं हैं तो दूसरी तरफ धीरे-धीरे ही से आगे बढ़ रही कांग्रेस ने अपनी उपस्थिति दर्ज करानी शुरू कर दी है।

इस बीच प्रदेश से रोज नेताओं के बड़े बयान एक नई कहानी को जन्म दे रहे हैं। महाराष्‍ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच टकराव चरम पर पहुंच गया है। ऐसे में बीजेपी नेता जय कुमार रावल का बड़ा बयान हर किसी चौंका रहा है।

चंद्रयान-2 चांद की सतह से आईं नई तस्वीरों में हो रहे बड़े खुलासे, आपकी जिंदगी में बदलाव ले आएगी ये खोज

ये बोले बीजेपी नेता
बीजेपी नेता जय कुमार रावल ने कहा है कि बीजेपी वर्कर दोबारा चुनाव के लिए तैयार हैं। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच अपनी अपनी शर्तों पर अड़ी शिवसेना को ये बड़ा संदेश हो सकता है कि बीजेपी एक बार फिर चुनाव के मूड में भी है।

बीजेपी में बयानों के तीर जारी हैं। अब महाराष्‍ट्र सरकार के पर्यटन मंत्री एवं धुले से भाजपा नेता जय कुमार रावल ने कहा है कि क्चछ्वक्क नेता राज्‍य में दोबारा चुनाव के लिए तैयार हैं। उन्‍होंने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली शिवसेना के व्‍यवहार पर भी नाराजगी जताई।

सोनिया-पवार की मुलाकात चढ़ाएगी सियासी पारा
दूसरी ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार आज सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं के बीच महाराष्ट्र के ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी।

बीजेपी नेता रावल ने संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना के व्‍यवहार से भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन के सहयोगी के तौर पर चुनाव लड़ा था लेकिन नतीजे आने के बाद अपना रुख बदल लिया।

इसलिए चाहते हैं दोबारा चुनाव
शिवसेना अब हमे ब्‍लैकमेल कर रही है। यदि वह बीजेपी को सरकार बनाने में मदद नहीं करती है तो हम लोग दोबारा चुनाव के लिए तैयार हैं। राज्‍य के लोग प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस के साथ है।

वहीं शिवसेना भी कहा है कि भाजपा यदि उसके 50-50 फॉर्मूले को नहीं मानती है तो वह कांग्रेस और राकांपा के साथ मिलकर सरकार बनाएगी।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति