9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP सांसद अनंत कुमार हेगड़े का चौंकाने वाला बयान, केंद्र के 40 हजार करोड़ बचाने के लिए फडणवीस सीएम बने

BJP सांसद के दावे की पुष्टि नहीं शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस केंद्र की राशि दुरुपयोग करती महाराष्ट्र में 80 घंटे में गिर गई भाजपा की सरकार

less than 1 minute read
Google source verification
ananth hegde

नई दिल्ली। कर्नाटक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। हेगडने ने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री केंद्र के 40,000 करोड़ रुपए का दुरुपयोग होने से रोकने के लिए पूरी स्क्रिप्ट लिखी गई थी। हेगड़े ने दावा किया कि भाजपा ने यह राशि बचाने के लिए पूरा नाटक किया। बड़ा सवाल है कि फडणवीस ने दो दिनों में इसे कैसे ट्रांसफर कर दिया। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार को कुछ आदेश देने पड़े होंगे।

ये भी पढ़ें:कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के विवादित बोल पर भाजपा का तंज, सोनिया और राहुल पीएम मोदी से मांगे माफी

..नहीं तो ये सब मिलकर राशि का दुरुपयोग करते- हेगड़े

अनंत हेगड़े ने कहा, 'भाजपा जानती थी कि महाराष्ट्र में उसके पास बहुमत नहीं है, लेकिन यह सबकुछ केंद्र की राशि को बचाने के लिए किया गया। 'सीएम फडणवीस के पास 40 हजार करोड़ की राशि केंद्र की थी। अगर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनती तो वे 40 हजार करोड़ की राशि को विकास में नहीं लगाते। यही कारण है कि केंद्र सरकार के पैसे को वापस करने के लिए यह पूरा ड्रामा किया गया। हेगड़े ने दावा किया कि फडणवीस को यह राशि निकालने में सिर्फ 15 घंटे लगे। मीडिया रपटों के अनुसार हेगड़े ने दावा किया कि यह पूरी राशि केंद्र सरकार के पास वापस पहुंच गई।

80 घंटों में गिर गई भाजपा की सरकार

बता दें कि उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने से कुछ दिन पहले फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में और राकांपा के अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। फडणवीस के पास बहुमत नहीं था इसके बावजूद वह मुख्यमंत्री बने ।