
ईद के मौके पर भाजपा सांसद का बड़ा बयान, भारत के सभी मुस्लिम हैं घुसपैठिए
नई दिल्ली। नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) के मुद्दे पर भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने दो टूक बयान देकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले अवैध मुस्लिम बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं। इसलिए उन्हें देश छोड़ना होगा। उनके इस बयान को सीएम ममता पर सीधा हमला माना जा रहा है। आपको बता दें कि सीएम ममता ने केंद्र सरकार से साफतौर पर कह रखा है कि पश्चिम बंगाल से एक भी मुस्लिम बांग्लादेश वापस नहीं जाएंगे।
धर्म के आधार पर हुआ विभाजन
भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने एनआरसी मुद्दे पर मीडिया की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में ये बात कही। उन्होंने कहा कि देश का विभाजन राजनीतिक रूप से धर्म के आधार पर हुआ था। इसलिए पाकिस्तान मुस्लिम राष्ट्र बना। बांग्लादेश भी मुख्य रूप से मुस्लिमों के लिए ही है। पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है। यह हिस्सा बांग्लादेश से लौटे हिंदुओं के लिए था। इसलिए बांग्लादेश या दुनिया कि किसी भी कोने से आए हिंदू शरणार्थी और मुसलमान घुसपैठिए हैं।
ममता को मुस्लिम वोट बैंक की चिंता
उन्होंने कहा कि भारत में केवल हिंदू ही शरणार्थी नहीं हैं। बौद्ध, जैन भी शरणार्थी हैं जो दुनिया के विभिन्न हिस्सों से भारत आए हैं। रूपा गांगुली ने कहा कि देश को मिली आजादी के बाद से ही बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी मुसलमानों में भारत में घुसपैठ किया और गैर कानूनी तरीके से यहां पर रहने लगे। यह सब एक योजना के तहत कराया गया है। इसमें पहले कम्युनिस्ट सरकारों का हाथ रहा और अब ममता बनर्जी उसी क्रम को बनाए रखना चाहती हैं। प्रदेश की सीएम को केवल अपने वोट बैंक की चिंता है। इससे पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के समक्ष खतरा उत्पन्न हो गया है। आज भी मुसलमानों का बड़े पैमाने पर घुसपैठ जारी है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से आने वाले हिंदू अगर इंडिया में नहीं रहेंगे और कहा रहेंगे।
गृहयुद्ध की जताई थी आशंका
दरअसल, 30 जुलाई को असम एनआरसी का फाइनल ड्राफ्ट आने के बाद सीएम ममता बनर्जी ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि असम से बंगालियों को निकालने के लिए सरकार के द्वारा एनआरसी लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि एक भी मुस्लिम वापस नहीं जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने इस बात को लेकर देश के अंदर गृहयुद्ध तक की धमकी केंद्र सरकार को दी थी। उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिमों को बांग्लादेश वापस भेजा गया तो खुनखराबा हो सकता है। उनके इस बयान से पार्टी के कई नेताओं ने असहमति जताई थी।
Published on:
22 Aug 2018 09:44 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
