राजनीति

भाजपा सांसद ने की आसाराम को रिहा करने की मांग, कोरोना का बताया खतरा

Coronavirus के खतरे के बीच BJP सांसद का चौंकाने वाला बयान Subramanyam Swamy ने की आसाराम बापू को रिहा करने की मांग ज्यादा उम्र और बीमारियों का दिया हवाला
2 min read
• •
Updated: 30 Mar 2020, 4:24 PM IST
Asaram bapu
आसाराम बापू

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर से सामने आ रही खबरों की मानें तो ये जानलेवा वायरस सबसे ज्यादा बुजुर्गों को अपनी चपेट में लेता है। यही वजह है कि बुजुर्गों के कोरोना वायरस के चलते बचने की ज्यादा सलाह भी दी जा रही है। इस बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा बयान सामने आया है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जेल में बंद आसाराम बापू की रिहाई की मांग की है।

भाजपा राज्यसभा सांसद ने कोरोनावायरस के खतरे के बीच हवालात की हवा खा रहे आसाराम की चिंता सता रही है। सुब्रमण्य स्वामी ने कहा है कि ज्यादा उम्र और बीमारी के चलते आसाराम को जेल में कोरोना का ज्यादा खतरा है। ऐसे में उन्हें रिहा कर देना चाहिए।

आपको बता दें कि आसाराम बापू जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद 1375 कैदियों में शामिल हैं। बीते दिनों कोरोना के बहाने खुद को पैरोल पर छोड़े जाने की मांग को लेकर आसाराम के भूख हड़ताल पर बैठने की भी खबर आई थी।

आपको बता दें कि चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोनावायरस का खतरा पूरी दुनिया में अपने पैर पसार रहा है। भारत में भी लगातार कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब तक देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 1100 के करीब पहुंच गई है।

वहीं महाराष्ट्र और केरल में तो मरीजों की संख्या 200-200 के पार पहुंच चुकी है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें इस खतरे से निपटने के लिए लगातार कड़े कदम उठा रही हैं। पीएम मोदी ने देश में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है।

Published on:
Also Read
View All
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन का सोनिया गांधी पर निशाना, बोले- बाबरी मस्जिद गिराए जाने के वक्त भी दिखानी चाहिए थी संवेदनशीलता

मोदी 120 साल भी सत्ता में रहें तो गांधी, अंबेडकर और नेहरू से बड़े नहीं बन सकते; अभिजीत दीपके ने साधा निशाना

SIR के विरोध में उतरी CJP के समर्थन में शशि थरूर, बोले- लोकतंत्र में सभी को विरोध का अधिकार

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती

‘न परिवार, न पार्टी और न बिहार… कोई गंभीरता से नहीं लेता’, BJP के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप पर साधा निशाना