3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी सरकार के चार साल: जानें क्या है बीजेपी का एक्शन प्लान

पार्टी की कोशिश है कि सरकार की 4 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाया जाय और इसके जरिये 2019 में वोट बैंक को लुभाया जाय

2 min read
Google source verification
four years of modi government

four years of modi government

नई दिल्ली। 27 मई 2018 को मोदी सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। सरकार ने इस उपलब्धि को प्रचारित करने के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। अगले लोक सभा चुनाव से पहले सरकार अपनी चार साल की उपलधियों को देश भर में प्रचारित करने की योजना बना रही है। इसके अलावा बीजेपी ने भी जनता के बीच इन उपलब्धियों को जोरशोर से प्रचारित करने के लिए कमर कस ली है।

बीजेपी का एक्शन प्लान

मोदी सरकार के चार साल पूरे होने को लेकर बीजेपी बहुत उत्साहित है। इसके लिए पार्टी कोई कसार नहीं छोड़ना चाहती है। कर्नाटक में पार्टी को मिली राजनीतिक पराजय से निराश कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए पार्टी कैडर मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके को भुनाना चाहता है। पार्टी की कोशिश है कि सरकार की 4 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाया जाय और इसके जरिये 2019 में वोट बैंक को लुभाया जाय। बताया जा रहा है कि सरकार की 4 साल की उपलब्धियों को देश के हर गांव तक पहुंचाने का मज्ब्बोत एक्शन प्लान बीजेपी ने तैयार कर लिया है।

कर्नाटक चुनाव के बाद मोदी को एक और झटका, अब दिल्‍ली के आर्कबिशप का चर्चों से...

पार्टी छेड़ेगी जन-जागरूकता अभियान

सरकार की चार साल की उपलब्धियों के प्रचार के लिए पार्टी 15 दिन का जन जागरूकता अभियान छेड़ेगी, जिसमें समाज के हर वर्ग तक पहुंचने की कोशिश होगी। जनता के बीच यह साबित करने की पुरजोर कोशिश होगी कि भाजपा के काल में देश ने ऊंचाइयों को छुआ है। अपने परम्परागत वोटबैंक मध्य वर्ग को लुभाने के लिए बीजेपी ने इस अभियान के केंद्र में इसी वर्ग को रखा है। इसके लिए देश के हर जिले में साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, कलाकारों के सम्मेलन होंगे। इन सम्मेलनों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।

मंत्री से स्थानीय नेता तक सभी होंगे शामिल

बीजेपी के इस अभियान में केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्रियों से लेकर सांसदों, विधायकों, मेयरों, जिला पंचायत अध्यक्षों, पार्षंदों और स्थानीय नेताओं तक की भागीदारी होगी। समाज के अलग-अलग पेशे से जुड़े लोगों की सूची बनाकर उनसे संपर्क किया जाएगा और बताया जाएगा कि किस तरह बीजेपी के शासन में लोगों की बेहतरी के लिए योजनाएं बनाई गई है।

'48 महीने बनाम 48 साल'...जनता के बीच इस तरह होगा मोदी सरकार का प्रचार

ग्राम चौपाल के जरिये गांव गांव जाने की तैयारी

अंबेडकर जयंती के दौरानअनुसूचित जाति बहुल गांवों में ग्राम स्वराज अभियान चलाने के बाद बीजेपी अब ग्राम चौपाल लगाएगी। सामाजिक ताने-बाने को ध्यान में रखते हुए उन विधानसभा क्षेत्रों को तरजीह दी जाएगी जिनमें भाजपा की बुनियाद कमजोर रही है। हर पार्टी पदाधिकारी के जिम्मे कम से कम 4 ग्राम पंचायत होंगी जिनमे उसे जाकर प्रचार करना होगा।

सामाजिक योजनाओं का होगा प्रचार

बताया जा रहा है कि इस मिशन में बीजेपी सरकार की ओर से चलाई जा रही तमाम सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्रचार करेगी। इनमें अन्नपूर्णा योजना, उज्जवला योजना, जननी सुरक्षा योजना , मातृत्व लाभ योजना, अटल आवास योजना आदि महत्वपूर्ण है।

Story Loader